Madhya Pradesh Assembly: विधानसभा का मानसून सत्र जुलाई में, अधिसूचना जारी

MP Assembly

MP Vidhan Sabha

भोपाल।

कोरोना संकटकाल और लॉकडाउन के बीच प्रदेश में विधानसभा का मानसून सत्र 20 से 24 जुलाई तक होगा। इस पांच दिवसीय सत्र में ही प्रदेश का बजट भी पारित किया जायेगा। वहीँ पांच दिन के सत्र में पांच बैठकें भी संचालित होंगी। जिसको लेकर विधानसभा सचिवालय ने शनिवार को सत्र की अधिसूचना जारी की।

दरअसल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बजट सत्र स्थगित कर दिया गया था जिसके बाद जब पांच दिवसीय मानसून सत्र में बजट पारित जायेगा इसके लिए राज्यपाल के सचिव मनोहर दुबे शुक्रवार को राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात के लिए विशेष रूप से लखनऊ गए थे। जिसके बाद शनिवार को विधानसभा सचिवालय ने शनिवार को सत्र की अधिसूचना जारी की। वहीँ विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बताया कि कोरोना की परिस्थितियों की वजह से सत्र संक्षिप्त अवधि का रखा गया है। पांच दिवसीय सत्र के पहले दिन श्रद्धांजलि के बाद विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के बाद सदन की कार्यवाही शुरू होगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सत्र के विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही जारी किये जाएंगे।

बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 मार्च से शुरू होना था। राज्यपाल लालजी टंडन की मंजूरी के बाद इस सिलसिले में अधिसूचना जारी कर दी गई थी। लेकिन प्रदेश में तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण को देखते हुए विधानसभा स्थगित कर दी गयी थी। अब बजट जुलाई के मानसून सत्र में पारित होगा। इस दौरान मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए अपना बजट पेश करेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews