Bhopal Corona Update: 7 जवान सहित 40 की रिपोर्ट पॉजिटिव, अबतक कुल 73 लोगों की मौत

सिंगरौली कलेक्टर

Corona Virus In Red Background – Microbiology And Virology Concept – 3d Rendering

भोपाल।

लॉकडाउन (LockDown) के अनलॉक (Unlock 1.0) होने के बाद इंदौर(indore) से ज्यादा भोपाल (bhopal) में हालात बिगड़ते जा रहे है। यहां आए दिन 50-70 मरीज मिल रहे है और आंकड़ा तेजी से आगे बढ रहा है। भोपाल में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 47 नए मामले मिले। इसमें 17वीं बटालियन विशेष सशस्त्र बल (SAF) के 7 जवान कोरोना पॉजिटिव(corona positive) पाए गए। इसके साथ बंगरसिया के सीआरपीएफ कैंपस(CRPF Campus) में आज फिर एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला। वहीं भोपाल में 25वीं बटालियन का भी एक जवान पॉजिटिव मिला। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2287 हो गयी है। वहीं, 73 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 47 नए मामले सामने आएं।जिसमें भिंड से ड्यूटी के लिए बुलाए गए 17वीं बटालियन विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के 7 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीँ मानवाधिकार आयोग मध्य प्रदेश को कोरोना संक्रमण की संभावना को देखते हुए सोमवार को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। यहां पर आयोग के सहायक ग्रेड-3 के कर्मचारी का बेटा कोरोना पॉजिटिव मिला था। आयोग के अध्यक्ष, सदस्यों के साथ सभी कर्मचारियों को क्वारैंटाइन होने के आदेश जारी किए गए हैं। भोपाल में इसी के साथ संक्रमित मरीज की संख्या 2287 पहुँच गयी है जबकि 1630 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं जबकि 73 अपनी जान गवां चुके हैं

दरअसल इससे पहले 62 पॉजिटिव मिले मरीजों में शाहजहांनाबाद क्षेत्र के 16 लोग शामिल हैं। इसमें से आठ एक ही परिवार के हैं। एक संक्रमित मरीज से बातचीत में सामने आया कि उसकी बहन जिकित्जा कंपनी (108 एबुलेंस) में काम करती थी। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद घर के सभी 8 लोगों के सैंपल लिए गए। शुक्रवार को रिपोर्ट आई तो सभी सदस्य पॉजिटिव निकले। जिकित्जा में अब तक 35 कर्मचारी पॉजिटिव आ चुके हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews