Bhopal: कोरोना से हुई मौतों का होगा ऑडिट, 1 हफ्ते के अंदर रिपोर्ट सौंपेगी टीम

Bhopal: कोरोना से हुई मौतों का होगा ऑडिट, 1 हफ्ते के अंदर रिपोर्ट सौंपेगी टीम

भोपाल।

प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण(corona infection) के बीच अब राजधानी भोपाल(bhopal) में कोविड19(covid19) से हुई मौतों का ऑडिट(audit) कराया जाएगा। जिसके लिए भोपाल कलेक्टर(bhopal collector) ने तीन विशेषज्ञों की टीम(team) गठित की है। इन टीमों द्वारा कोरोना से हुई मौतों का कम्युनिटी(community) एवं फैसिलिटी(facility) दोनों स्तर पर ऑडिट किया जाएगा।

जिसको लेकर गुरुवार को भोपाल कलेक्टर तरुण पिथोड़े(tarun pithode) ने कहा कि करुणा से होने वाली मौतों का ऑडिट कराया जाएगा। गैस पीड़ित संगठनों ने शिकायत की थी। ऑडिट से कमियां पता चलेगी। जिन्हें दुरुस्त किया जा सकेगा। वह कलेक्टर पिथोड़े ने कहा कि जो टीम गठित की गयी है इसमें गांधी मेडिकल कॉलेज के पीएसएम(PSM) विभाग के अध्यक्ष डॉ डीके पाल, मेडिसिन विभाग(medical department) के फैकेल्टी(faculty) डॉक्टर के देवपुजारी एवं डब्ल्यूएचओ(WHO) के कंसल्टेंट(consultant) डॉक्टर(doctor) एस एम जोशी को टीम में शामिल किया गया है। यह टीम शुक्रवार से अपना काम शुरू करेगी और 1 हफ्ते के अंदर ऑडिट रिपोर्ट तैयार करेगी।

वही टीम के सदस्य डॉ पाल ने बताया कि कम्युनिटी और फैसिलिटी दोनों स्तरों पर ऑडिट होगी। जहां फैसिलिटी आधारित ऑडिट से यह पता चलेगा कि मरीज को अस्पताल में सभी तरह की सुविधाएं एवं प्रोटोकॉल के मुताबिक इलाज मिली है अथवा नहीं। जिसके लिए मरीजों के परिवार वालों से बात की जाएगी। वहीं कम्युनिटी अवसर पर यह पता लगाया जाएगा कि मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री क्या थी। उनके घर में कितने लोग पॉजिटिव थे। मरीज में पहले से कौन-कौन सी बीमारी है मौजूद थी और मरीज कोरोना संक्रमित किस वजह से हुए थे। इन दोनों स्तरों पर जांच के बाद यह टीम 1 सप्ताह के भीतर अपना रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।

बता दें कि भोपाल में अब तक 13 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिनमें से 12 भोपाल गैस पीड़ित थे। जिसके बाद गैस पीड़ितों को उत्तम सुविधाएं नहीं मिलने को लेकर शिकायत की गई थी। माना जा रहा है कि उसी के मद्देनजर सरकार द्वारा यह ऑडिट करवाया जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews