Bhopal News- राजधानी में पकड़ाया खतरनाक एमडी एलएसडी ड्रग, क्या Indore से जुड़े हैं तार

Bhopal News- राजधानी में पकड़ाया खतरनाक एमडी एलएसडी ड्रग, क्या Indore से जुड़े हैं तार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी में ड्रग माफिया (drug mafia) का शिकंजा फैलता नजर आ रहा है। पुलिस ने 7 से 10 लाख के खतरनाक एमडी एलएसडी ड्रग के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भोपाल की पिपलानी पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में नशे की ये खेप पकड़ी गई है। एक तरफ सीएम शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chouhan) ड्रग माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दे चुके हैं, लेकिन अपराध का ये कारोबार अब भी अपनी रफ्तार से चल रहा है।

बता दें कि एमडी यानी एक्सटैसी और एलएसडी वो नशे हैं, जिनका इस्तेमाल बॉलीवुड में खूब होता है। एमडीएमए (MDMA known as ecstasy or molly) और एलएसडी (LSD drug) ड्रग्स की टेबलेट पहली बार भोपाल में पकड़ाई है। कहा जा रहा है कि आरोपी अंतराष्ट्रीय डार्कनेट वेबसाइट से ड्रग खरीदकर फिर उसे बेचते थे। डार्कनेट के माध्यम से अंतराष्ट्रीय बाजार में अक्सर ड्रग, हथियार जैसी अवैध चीजों की खरीदी की जाती है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ चल रही है और कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

इससे पहले इंदौर पुलिस प्रदेश और शायद देश के सबसे बड़ा ड्रग कंसाइनमेंट को सीज किया था और 70 किलो MDMA सिंथेटिक ड्रग बरामद किया था। पकड़ी गई ड्रग्स की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये थी। अब राजधानी में इसी तरह के नशे के कारोबार के खुलासे के बाद इस संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि इंदौर वाले मामले के तार यहां से भी जुड़े हों। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews