MP News: लापरवाही पर एक्शन, शिक्षक समेत 4 निलंबित, एक दर्जन से ज्यादा को नोटिस

MP NEWS

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP News) में एक बार फिर शासकीय योजनाओं में लापरवाही पर बड़ा एक्शन लिया गया है। जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त नीलेशसिंह रघुवंशी ने नए शिक्षा सत्र में अपने दायित्वों के निर्वाह में लापरवाही, उच्च अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित या शराब के नशे में पाए जाने पर 3 शिक्षकों प्राथमिक स्कूल वलन के सहायक शिक्षक दिनेश यादव, माध्यमिक शिक्षक व प्रभारी जनशिक्षक जतन सोलंकी और पाचपुला के शिक्षक कुवरसिंह अवाया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़े.. MP News: लापरवाही पर एक और एक्शन, 2 निलंबित, 16 से ज्यादा कर्मचारियों को नोटिस

वहीं 9 शिक्षकों प्राथमिक स्कूल चिखलिया के संविदा शिक्षक पंढरसिंह चौहान, मीना बोरसे, माध्यमिक स्कूल झंडियाकुंडिया की माध्यमिक शिक्षक मनीषा सकाड़े, प्राथमिक स्कूल सुरमल फलिया मोयदा के प्राथमिक शिक्षक चंदरसिंह भौसले व दुधारिया फलिया मोयदा के प्राथमिक शिक्षक पंकज चंदात्रे, शासकीय हाईस्कूल मोयदा की माध्यमिक शिक्षक वंदना भदाने, आशा पटेल, रंजना दावरे, पाचपुला दक्षिण के जनशिक्षक मंगत डावर को शोकाज नोटिस जारी किया है।

छिंदवाड़ा सीएमएचओ डॉ जीसी चौरसिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रई के औचक निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिलने पर नोटिस जारी करने के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यालय पर निवास करने के निर्देश दिए गए। सीएमएचओ द्वारा दिए गए। लैब टेक्नीशियन को भी लैब को प्रोटोकाल के तहत व्यवस्थित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढे.. MP Weather: एक साथ फिर 3 सिस्टम एक्टिव,13 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, जानें शहरों का हाल

श्योपुर कलेक्टर शिवम वर्मा ने काम में लापरवाही बरतने पर तीनों जनपद पंचायत श्योपुर, विजयुपर, कराहल में प्रगतिरत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यो की समीक्षा बैठक के दौरान सीईओ राजेश शुक्ल के अनुपस्थित रहने एवं काम के प्रति लापरवाही बरतने पर सुनील मस्कोले उपयंत्री जनपद पंचायत विजयपुर का निलम्बन प्रस्ताव आयुक्त चम्बल संभाग मुरैना को भेजा गया है।वही जनपद पंचायत श्योपुर एवं विजयपुर के समस्त उपयंत्री को अमृत सरोवर की साइड चयन नही करने पर कारण बताओं नोटिस जारी एवं फ्लेग पोस्ट की जानकारी गलत देने पर सहायक यंत्री, उपयंत्री जनपद पचायत श्योपुर, विजयपुर, कराहल को एससीएन जारी करने के निर्देश दिए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews