MP News : महावीर जयंती पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की ये बड़ी घोषणा

cm shivraj

Shivraj Singh Chouhan : आज महावीर जयंती के मौक पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा की है। सीएम ने ऐलान किया है कि अभी तक सिर्फ नागरिकों के तत्काल इलाज के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था थी लेकिन अब गौ माता या अन्य मूक पशुओं के बीमार होने पर एंबुलेंस चलाने का फैसला किया है। इसमें एंबुलेंस में डॉक्टर और कंपाउंडर भी रहेंगे।

गायों के लिए चलेंगी एंबुलेंस, नंबर होगा 1962 

आज अमरकंटक में राज्य स्तरीय गौ सेवा सम्मान योजना एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम शिवराज ने कहा कि हमने गाय माता और अन्य पशुओं को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस चलाने का निर्णय लिया है। अब जल्द एम्बुलेंस चलेगी। प्रदेश के हर ब्लॉक में एक एम्बुलेंस होगी। इसमें एक डॉक्टर, कंपाउंडर और ड्राइवर रहेगा। इसका नंबर 1962 रहेगा। एक महीने में ये एम्बुलेंस प्रदेश में चलने लगेगी। जल्द ही सभी विकासखण्डों में शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। गौ सेवा संस्थान द्वारा चयनित गौ सेवकों को ट्रैक्टर की चाबी एवं पुरस्कार वितरण किया। प्रदेश के विभिन्न जिलों के संस्थानों को पुरस्कार वितरण किया।313 ब्लॉक में 313 और कुछ नगरों में ऐसी कुल 407 एम्बुलेंस चलाई जाएंगी।इस दौरान सीएम ने जैन गुरु विद्या सागर जी का आशीर्वाद लिया और मां नर्मदा की पूजा अर्चना की। कन्या पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सीएम ने बताई क्या है जैन की परिभाषा

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि आज महावीर जयंती है। भगवान महावीर स्वामी ने सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह और ब्रह्मचार्य का मंत्र जो उन्होंने हमें दिया है, भौतिकता की अग्नि में दग्ध विश्व मानवता को शाश्वत शांति के पथ का दिग्दर्शन यही मंत्र करा सकता है। जैन की परिभाषा है, जो दूसरे को जीते, वो वीर, लेकिन जो अपने आप को जीते वो महावीर होता है। अपने आप को जीतना बहुत कठिन कार्य है और अपने आप को जीतने के लिए जितेंद्रीय बनना पड़ता है।जो दूसरों को जीते वह वीर, लेकिन जो अपने आपको जीत ले वह महावीर। और अपने आपको जीतने के लिए जितेंद्रीय बनना पड़ता है।इसलिए जो जितेंद्रीय वह जिन, और जो जिन वहीं जैन है।

अप्रैल से अहाते बंद, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर होगा लाइसेंस रद्द

सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश में एक अप्रैल से शराब के अहाते बंद कर दिए हैं। अब कोई बाहर खड़े होकर शराब पीएगा तो उस पर कार्रवाई होगी। शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर उसका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करेंगे, ताकि वह व्यक्ति दोबारा गाड़ी न चला सके।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews