MP: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, वेतन वृद्धि के आदेश जारी, खाते में इतनी बढ़कर आएगी राशि

government employees pensioners

demo pic

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। राज्य शिक्षा केन्द्र ने वेतन वृद्धि के आदेश जारी कर दिए हैं। यह इंक्रीमेंट दिनांक 1 अप्रैल 2022 से दिया गया है।इस आदेश के बाद कर्मचारियों की सैलरी में एक हजार तक लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़े..MP News: CM RISE SCHOOL के लिए उप प्राचार्य की पदस्थापना सूची जारी, देखें यहां

राज्य शिक्षा केंद्र मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश क्रमांक 3636 दिनांक 10 जून 2022 के अनुसार राज्य स्तरीय कार्यकारिणी समिति की बैठक दिनांक 17 नवंबर 2016 के निर्णय के अनुक्रम में मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग की सहमति के उपरांत एमआईएस समन्वयक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर जो वर्ष 2012 एवं 2013 से प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के माध्यम से चयन के उपरांत नियुक्त हैं ।

यह भी पढ़े.. MPPSC: इन दो परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी, 283 पदों पर होनी है भर्ती, 19 जून को एग्जाम, जानें नियम

वही लेखापाल, मोबाइल स्त्रोत सलाहकार एवं सहायक वार्डन पद पर संविदा के आधार पर कार्यरत कर्मचारियों की वित्त विभाग की टीप दिनांक 24 दिसंबर 2016 के प्रकाश में मासिक परिलब्धियां का निर्धारण जनवरी 2022 के सीपीआई इंडेक्स के आधार पर किया जाता है।आदेश में कहा गया है कि मासिक परिलब्धियां दिनांक 1 अप्रैल 2022 से प्रभावशील रहेंगी, हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि एरियर की राशि का भुगतान कैसे किया जाएगा।

यहां देखें किसकी कितनी बढ़ी सैलरी

  • एमआईएस समन्वयक 22468 से 23454
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर (ओ लेवल प्रमाण पत्र प्राप्त) 21344 से 22281
  • लेखापाल 2010 के पश्चात नियुक्त 20963 से 21900
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर ओ लेवल प्रमाण पत्र अप्राप्त 19940 से 20815
  • मोबाइल स्त्रोत सलाहकार 19940 से 20815
  • सहायक वार्डन 19435 से 20288

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews