MPPSC: इन उम्मीदवारों के लिए काम की खबर, 11 फरवरी लास्ट डेट, ये रहेंगे नियम

MPPSC Exam 2025

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) के उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। एमपीपीएससी स्टेट फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम (MPPSC State Forest Service Exam 2022) के फॉर्म में करेक्शन प्रक्रिया शनिवार 15 जनवरी 2022 से शुरू हो गई है, जो 11 फरवरी तक जारी रहेगी । जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था और भरे हुए आवेदन पत्र में अगर कोई गलती हो गई है तो वे ऑफिशियल पोर्टल mppsc.mp.gov.in या mppsc.nic.in पर जाकर जल्द करेक्शन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए काम की खबर, जारी हुए ये निर्देश, करना होगा पालन

इसके बाद आवेदन पत्र सुधार के लिए विंडो बंद कर दी जाएगी और दूसरा मौका नहीं मिलेगा। इसके लिए उम्मीदवारों को पहले पोर्टल पर लॉगइन करना होगा और आवेदन पत्र तक पहुंचने के लिए पहले अपने MPPSC पंजीकरण संख्या और पासवर्ड एंटर करना होगा,  ऐसे में जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे इस दौरान अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन पत्र के लिए सुधार शुल्क के 50 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को सुधार करने के बाद इस राशि को ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़े.. शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, 11 जिलों को मिलेगा लाभ, ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम

ध्यान देने वाले बात ये है कि उम्मीदवारों को सभी जानकारी बदलने की इजाजत नहीं मिलेगी,  वे सिर्फ पर्सनल इन्फॉर्मेशन जैसे कैंडिडेट का नाम, जेंडर, डेट ऑफ बर्थ, पेरेंटे्स का नाम, मैरिटल स्टेटस, Domicile डिटेल, Creamy layer स्टेटस, Ex-Servicemen डिटेल, उम्र, एड्रेस, फोन नंबर और अन्य जानकारी में बदलाव कर सकते हैं। परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल पोर्टल mppsc.mp.gov.in या mppsc.nic.in पर उपलब्ध विस्तृत नोटिस देख सकते हैं।

ऐसे करें करेक्शन

  • MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर mppsc.nic.in पर जाएं।होमपेज पर, “नया क्या है” लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार “राज्य सेवा परीक्षा 2022/राज्य वन सेवा परीक्षा 2022” के लिए लिंक खोजें, उस पर क्लिक करें।
  • राज्य वन सेवा परीक्षा 2022 का पेज खुलेगा। “आवेदन पत्र संपादित करें” विकल्प पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवारों को एक प्रमाणीकरण पृष्ठ पर ले जाया जाएगा जहां आवेदन संख्या और जन्म तिथि पूछी जाएगी। उन्हें दर्ज करें और “सबमिट करें” पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा और उम्मीदवारों को सभी आवश्यक परिवर्तन करने की अनुमति होगी।
  • उम्मीदवारों को आवेदन पत्र जमा करने से पहले फिर से अच्छी तरह से चेक कर लें।  इस बार की गई किसी भी गलती के परिणामस्वरूप आवेदन पत्र को स्थायी रूप से अस्वीकार कर सकती है।
  • सभी परिवर्तनों की पुष्टि के लिए उम्मीदवारों को करेक्शन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews