MP के किसानों को बड़ी राहत, 7 दिन में जारी होगी अनुदान राशि, निर्देश जारी

farmers

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के किसानों (MP Farmers) के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल (Agriculture Minister Kamal Patel) ने बीज अनुदान राशि 7 दिन में जारी करने के निर्देश दिए है।वही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खाद की उपलब्धता और कालाबाजारी को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए है।

यह भी पढ़े.. MP Corona : 5 दिन में 80 से ज्यादा मामले, पिछले 24 घंटे में 6 पॉजिटिव, एक्टिव केस 100 पार

कृषि मंत्री कमल पटेल ने मंत्रालय में कृषि आदानों की उपलब्धता की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन किसानों को बीज वितरण अनुदान राशि (grant money) नहीं मिल पाई है, उन्हें 7 दिन में राशि जारी करें।मंत्री पटेल ने गेहूँ के बीजों पर अनुदान 1 हजार रुपये प्रति क्विंटल 2 हेक्टेयर तक की सीमा के लिये जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने चने के बीजों को किसानों के मध्य लोकप्रिय बनाने के लिये 2 हेक्टेयर तक प्रति क्विंटल 2500 रुपये अनुदान देने के भी निर्देश दिये। जिन कृषकों का अनुदान लंबित है, उन्हें तत्काल जारी करें।

यह भी पढ़े.. MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, रुकेगा वेतन! पेंशन को लेकर ये निर्देश जारी

वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कहा है कि प्रदेश में अधिकांश बोनी नवम्बर माह में होती है, इसलिए बोनी के सीजन में प्रदेश में खाद की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने में कोई कमी नहीं छोड़ें। खपत की मात्रा का आंकलन कर केन्द्र सरकार से खाद की रैक उपलब्ध कराने का अनुरोध किया जाए। किसानों को किसी भी प्रकार की खाद मिलने में समस्या उत्पन्न न हो। कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews