Corona In MP: जिंदगी की जंग हारा BJP नेता, इलाज के दौरान मौत

Corona In MP: जिंदगी की जंग हारा BJP नेता, इलाज के दौरान मौत

इंदौर।
एक तरफ मध्यप्रदेश (Madhypradesh) के मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर (Indore)में कोरोना (Corona) का तांड़व लगातार जा रही है और आए दिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रही है वही दूसरी तरफ एक बडी खबर मिल रही है कि कोरोना से संक्रमित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य (Former National Working Committee member of BJP Minority Front) और इंदौर हज कमेटी के अध्यक्ष रहे डॉ. रज्जाक पटेल (Dr. Razzaq Patel was the chairman of Indore Haj Committee)जिंदगी की जंग हार गए है।रविवार देर रात उनका इलाज के दौरान निधन हो गया है।पटेल की निधन की खबर लगते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है।

दरअसल, 11 दिन पहले वे एक निजी अस्पताल में डायलिसिस (Dialysis) के लिए पहुंचे थे, जिसमें एक्सरे रिपोर्ट खराब आने पर जांच की गई थी। कोरोना पॉजिटिव आने पर उन्हें अरबिंदों अस्पताल में भर्ती किया गया था।जहां उपचार के दौरान रविवार देर शाम उनता इंतकाल हो गया। कहा जा रहा है कि 10-12 मई के बीच में पटेल की मुलाकात जिला भाजपा के एक बड़े नेता से हुई थी। उनके साथ एक और भाजपाई (BJP)भी मौजूद थे। ये मुलाकात नेताजी के निजी कार्यालय पर हुई थी, जिसमें काफी देर तक चर्चा चलती। आशंका जताई जा रही है कि उसके चार-पांच दिन बाद एक साथी की तबीयत खराब हुई।वही पटेल के संपर्क मे आए लोगों मे खलबली मच गई है।

बता दे कि पटेल पूर्व में जिला हज कमेटी (District Haj Committee)के अध्यक्ष भी थे। उनके कार्यकाल में ही इंदौर से सीधे जेद्दा की फ्लाइट (Jeddah Flight) शुरू हुई थी। उन्होंने इंदौर में हज हाउस बनाए जाने का मुद्दा बड़ी दमदारी से उठाया था। उसके बाद ही मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान(Shivraj singh chohaan) ने घोषणा की थी।

गौरतलब है कि नए 30 मरीजों को मिलाकर अब कुल संक्रमित 3103 हो चुके हैं। एक मरीज की मौत होने की पुष्टि हुई है जिसके बाद मृतकों की संख्या 117 हो चुकी है। अब तक 30 हजार 877 सैंपलों की जांच हो चुकी है। 1484 मरीज अस्पताल से ठीक होकर घर लौट चुके हैं। 1502 मरीजों का उपचार अस्पतालों में किया जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews