कोरोना संकटकाल में लापता BJP सासंद, 5000 रू का ईनाम घोषित

sadhvi-pragya-thakur-submit-review-petition-in-election-commission-

भोपाल। मध्यप्रदेश(madhypradesh) में कोरोना का कहर तेजी से बरस रहा है।  इंदौर (Indore) की तरह प्रदेश की राजधानी भोपाल(bhopal) में दिनों दिन हालात बिगड़ते जा रहा है, आंकड़ों में इजाफा हो है , ऐसे में भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर(bhopal mp sadhvi prgya thakur) नदारद है। साध्वी के गायब होने पर कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाकर बीजेपी को घेरना शुरु कर दिया है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा(pc sharma) के बाद अब प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रवि सक्सेना(State Congress Spokesperson Ravi Saxena) ने तो भोपाल सासंद (Bhopal MP) को ढूढने पर ईनाम देने की घोषणा ही कर दी है।

सक्सेना ने कहा है कि “भोपाल विगत तीन माह से कॅरोना महामारी से जूझ रहा है दर्जनों पीड़ितों की मौत हो गई ! सैंकड़ों संक्रमित जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे हैं ! ऐसे विषम संकट काल में भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर गुमशुदा है ! भोपाल इस महामारी कॅरोना के रेड ज़ोन में है ! सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्था चरम पर है, स्वास्थ्यकर्मियों के लिए मास्क, पीपीटी किट्स जैसी अतिआवश्यक सुरक्षा सामग्री का अभाव है स्वास्थ्य सुरक्षा कर्मी, डॉक्टर्स भी बड़ी संख्या में संक्रमित हैं कुछ तो काल के गाल में समा गए हैं ।

सक्सेना का कहना है कि केंद्र शासन से प्रदेश को समुचित सहायता उपलब्ध नहीं हो रही है ! ऐसी आपातकालीन स्थिति में भोपाल की सांसद सुश्री प्रज्ञा ठाकुर का कहीं अता पता नहीं है लगता है उन्होंने अपने संसदीय छेत्र की जनता को इस महामारी से कालकलवित होने के लिए भाग्य भरोसे छोड़ दिया है एवं स्वयं किसी सुरक्षित स्थान पर अंतर्ध्यान हो गयी हैं ! जब भोपालवासी अपने सबसे गंभीर संकट काल से गुजर रहे हैं ऐसे समय भोपाल की सांसद का गायब हो जाना अपने दायित्वों से भागने का जहां दुष्कर्म है वहीं संविधान की जो शपथ ली है उसका भी पूर्णतः हनन है ! रवि सक्सेना ने कहा सुश्री प्रज्ञा ठाकुर को ढूंढकर लाने वाले को मेरी और से 5000 रुपयों का ईनाम और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews