अब इस मामले में दिग्विजय सिंह पर FIR दर्ज करवाएगी BJP

अब इस मामले में दिग्विजय सिंह पर FIR दर्ज करवाएगी BJP

भोपाल।

मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पूर्व ही नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है। इस बीच पुराने मामले को लेकर एक बार फिर बीजेपी दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर(FIR) दर्ज करवाएगी। इससे पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह(Former Chief Minister Digvijay Singh) पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) के आपत्तिजनक वीडियो(Offensive Video) को वायरल(viral( करने के इल्जाम में मध्यप्रदेश बीजेपी(MP BJP) ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया था।

दरअसल बीजेपी मध्यप्रदेश के आईटी सेल के संयोजक शिवराज सिंह डाबी को लेकर दिग्विजय सिंह ने आपत्तिजनक बयान दिया था जिसके बाद अब मध्य प्रदेश बीजेपी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराएगी। दिग्विजय सिंह ने पुराने मामले का हवाला देते हुए मध्य प्रदेश बीजेपी के आईटी सेल संयोजक शिवराज सिंह डाबी को भगोड़ा और एफबीआई का मोस्ट वांटेड बताया था। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा को ट्वीट कर इस मामले में सफाई मांगी थी। जिसके बाद बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के इस आरोप को बेबुनियाद एवं फर्जी बताया था। इसके साथ ही एमपी बीजेपी ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात कही थी।

हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब बीजेपी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर एफ आई आर दर्ज करने की बात कह रही है। इससे पहले भी शिवराज सिंह चौहान के पुराने वीडियो को छेड़छाड़ कर उसे आपत्तिजनक रूप से पेश करने के आरोप में मध्य प्रदेश बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। जहां बीजेपी ने कहा था कि मैंने वीडियो कॉल काट सेट कर उसे एडिट कर आपत्तिजनक रूप में परोसने का काम पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews