सिंधिया के पार्टी में आते ही बीजेपी उनका स्वागत करेगी – कैलाश विजयवर्गीय

सिंधिया के पार्टी में आते ही बीजेपी उनका स्वागत करेगी – कैलाश विजयवर्गीय

आकाश धौलपुरे//इंदौर।

मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार के ज्योतिराज सिंधिया के इस्तीफा देने के बाद आज कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इसकी सुगबुगाहट बहुत पहले से सिंधिया की पार्टी में अवहेलना हो रही थी। इसलिए उन्होंने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया। बीजेपी महासचिव विजयवर्गीय ने कहा कि अगर सिंधिया भाजपा में आते हैं तो पार्टी उनका स्वागत करेगी। कैलाश विजयवर्गीय की माने तो कांग्रेस की रीति नीति के चलते ही सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ी है। वहां उनकी हमेशा उपहास हुआ है वही प्रदेश की जनता कांग्रेस से नाराज है।

किसानों के कर्ज माफ नहीं हुए लाड़ली लक्ष्मी की शादी का पैसा कमलनाथ सरकार नहीं दे रही थी। यहां तक कि गरीबों की मौत पर जो शिवराज सरकार पैसा दिया करती थी। वह पैसा भी कमलनाथ सरकार ने रोक दिया था इन सब बातों को लेकर गांव-गांव में सरकार के खिलाफ रोष व्याप्त है। कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी को भी सलाह देते हुए कहा कि अगर वो इटली वाला दिमाग छोड़ दें और नए सिरे से चिंतन और मंथन करें तभी कुछ हो सकता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews