उपचुनाव : विंध्य में कांग्रेस को बड़ा झटका, श्रीकांत चतुर्वेदी ने थामा भाजपा का दामन

उपचुनाव : विंध्य में कांग्रेस को बड़ा झटका, श्रीकांत चतुर्वेदी ने थामा भाजपा का दामन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। जैसे जैसे एमपी उपचुनाव (MP Byelection) की तारीखें नजदीक आती जा रही है,वैसे वैसे दलबदल का सिलसिला तेज हो गया है।एक के बाद एक नेता मौके की नजाकत को देखते हुए पाला बदल रहे है। एक बार फिर कांग्रेस (Congress) को दोहरा बड़ा झटका लगा है। विंध्य अंचल के कद्दावर कांग्रेस नेता श्रीकान्त चतुर्वेदी और मुरैना जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्येंद्र सिंह तोमर ने हाथ का साथ छोड़ भाजपा (BJP) का दामन थाम लिया है।उपचुनाव से पहले कांग्रेस के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है, दोनों नेताओं के आने से विंध्य और चंबल में भाजपा मजबूती मिलना तय है।

इसकी जानकारी खुद ट्वीटर के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Rajya Sabha MP Jyotiraditya Scindia) ने दी है।शुक्रवार देर शाम मुख्यमंत्री शिवराज और राज्यसभा सांसद सिंधिया की उपस्थिति में मुख्यमंत्री निवास में श्रीकांत ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। श्रीकांत चतुर्वेदी 2018 विधानसभा चुनाव में मैहर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार थे। लेकिन श्रीकांत को भाजपा उम्मीदवार नारायण त्रिपाठी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।हालांकि दोनों के बीच वोटों का अंतर कम था, इस चुनाव में श्रीकांत 51893 वोट मिले थे, जबकि भाजपा उम्मीदवार नारायण त्रिपाठी को 54877 वोट मिले थे।वही मुरैना जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और दिमनी विधानसभा से कांग्रेस से प्रबल दावेदार रहे सत्येंद्र सिंह तोमर भी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपस्थिति में मुख्यमंत्री निवास में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर शिवराज ने कहा कि आज विंध्य अंचल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीकान्त चतुर्वेदी जी और मुरैना ज़िले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्येंद्र सिंह तोमर ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। आपने जनता के हित को सर्वोपरि रखकर निर्णय लिया है, मैं आप दोनों का भाजपा के विशाल परिवार में हार्दिक स्वागत करता हूँ।वही श्रीकांत ने कहा कि सिंधिया जी, मैं आपका हॄदय से आभारी हूँ की आपने मैरे प्रति विश्वास जताया ।मध्यप्रदेश की प्रगति और विकास के लिए विध्यं का हर कार्यकर्ता आपके साथ है।मुख्यमंत्री शिवराज जी, मैं आपका हॄदय से आभारी हूँ। माँ शारदा की नगरी मैहर की प्रगति और विकास के लिए साथ मिलकर सदैव कार्य करेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews