राहुल गांधी का आरोप, फेसबुक, व्हाट्सएप पर बीजेपी-आरएसएस का नियंत्रण, केंद्रीय मंत्री का पलटवार

राहुल गांधी का आरोप, फेसबुक, व्हाट्सएप पर बीजेपी-आरएसएस का नियंत्रण, केंद्रीय मंत्री का पलटवार

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विदेशी अखबार का हवाला देते हुए भारतीय जनता पार्टी पर और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भारत में फेसबुक और व्हॉट्सएप पर नियंत्रण पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। कई दिनों से देखा जा रहा है कि राहुल गांधी बीजेपी पर कटाक्ष करने का एक मौका नहीं छोड़ रहे है। राहुल कई मुद्दे जैसा कोरोना वायरस, चीनी घुसपौठ और बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए नजर आ रहे है। वहीं बीजेपी ने कांग्रेस के आरोप पर पलटवार करते हुए पूर्व अध्यक्ष को आडे हाथों लिया है।

कांग्रेस के पूर्व प्रेसिडेंट ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “भारत में फेसबुक और व्हॉट्सएप पर बीजेपी और आरएसएस का कब्जा है. ये इसके जरिये फेक न्यूज और नफरत फैलाते हैं. वे चुनाव को प्रभावित करने में भी इनका इस्तेमाल करते हैं. आखिरकार, अमेरिकी मीडिया में फेसबुक के बारे में सच बाहर आ गया.”

वहीं बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस द्वारा आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि “अपनी ही पार्टी के लोगों को प्रभावित नहीं कर सकने वाले हारे हुए लोग इस बात का हवाला दे रहे हैं कि पूरी दुनिया भाजपा और आरएसएस द्वारा नियंत्रित है. चुनाव से पहले डेटा को हथियार बनाने के लिए आपको कैंब्रिज एनालिटिका और फेसबुक के साथ गठजोड़ करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था और अब हमसे सवाल कर रहे हैं?”

दरअसल, अमेरिका के एक अखबार ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ में छपे एक लेख में लिखा गया है कि भारत में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के हेट स्पीच और आपत्तिजनक सामग्री को लेकर फेसबुक “कोताही बरतता” है. लेख में फेसबुक के एक अधिकारी के हवाले से यह भी कहा गया है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं को दंडित करने से “भारत में कंपनी के कारोबार पर असर पड़ेगा.” लेख में कहा गया है कि फेसबुक ने बीजेपी को लेकर व्यापक पैमाने पर अनुचित तरजीही दी है.

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews