सियासी हलचल के बीच CM ने बुलाई कैबिनेट बैठक, हो सकता है बड़ा ऐलान

सियासी हलचल के बीच CM ने बुलाई कैबिनेट बैठक, हो सकता है बड़ा ऐलान

भोपाल।

राज्य की सियासत पर भी अब कोरोना(corona) का असर दिखने लगा है। जिसको लेकर अब कमलनाथ सरकार(kamalnath government) ने रविवार को 11 बजे कैबिनेट मीटिंग(cabinet meeting) बुलाई है। जहां यह कयास लगाए जा रहे हैं इस बैठक में बजट सत्र(budget session) को टालने पर चर्चा हो सकती है। साथ ही चर्चा यह भी है कि हानिकारक बीमारी कोरोनावायरस(coronavirus) को लेकर भी सरकार बैठक में रणनीति बना सकती है। इससे पहले कई सरकारी कार्यक्रमों को सुरक्षा की दृष्टि से रद्द कर दिया गया है। वही कमलनाथ(kamalnath) सरकार ने केंद्र के द्वारा जारी गाइडलाइन का भी सख्ती से पालन करना शुरू कर दिया है।

बता दे कि मध्य प्रदेश(madhya pradesh) में 16 मार्च से बजट सत्र शुरु होने वाला है। लेकिन प्रदेश में कोरोना के कहर को देखते हुए प्रदेश सरकार इसे टालने के मूड में लग रही है। जिसको लेकर संसद के कार्य मंत्री गोविंद सिंह(govind singh) ने भी इशारा कर दिया है। संसदीय कार्य मंत्री सिंह ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट आने के बाद बजट सत्र को टाला जा सकता हैं। स्वास्थ्य सुरक्षा के नजरिए से केरल(kerala) और छत्तीसगढ़(chattisgarh) में भी विधानसभा सत्र टाल दिया गया है। हम स्वास्थ्य विभाग का इंतजार कर रहे हैं। कोरोना को लेकर अभी तक ऐसी कोई रिपोर्ट((report) सामने नहीं आई है। कॉन्ग्रेस(congress) के लिए लोगों की जान बचाना ज्यादा जरूरी है। हम खरीद-फरोख्त के बिना काम करने वाले लोगों में से हैं। सुरक्षा की दृष्टि से यह जरूरी है। जहां तक बजट सत्र की बात है तो वह पहले से निर्धारित है जहां 16 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण के बाद पूरा कार्यक्रम तय है। किंतु संसदीय कार्य मंत्री के बयान के बाद चर्चा तेज हो गई है कि अगर मध्य प्रदेश सरकार बजट सत्र को टालती है तो इससे प्रदेश की सरकार को सरकार बचाने के लिए कुछ वक्त और मिल जाएगा।

वहीं दूसरी तरफ बजट सत्र टलने की अटकलों के बीच बीजेपी नेताओं ने कमलनाथ सरकार पर तंज कसना शुरू कर दिया है। पूर्व मंत्री और भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि सरकार के लिए करोना नहीं बल्कि डरो-ना वाली स्थिति है। कांग्रेस के विधायकों ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया जिससे सरकार में डर का माहौल है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जब लोकसभा चल सकती है तो फिर विधानसभा के चलने में क्या दिक्कत है। वहीं फ्लोर टेस्ट करवाने की सवाल पर मिश्रा ने कहा कि हम फ्लोर टेस्ट चाहते हैं और हम इंतजार कर रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews