MP के बाढ़ हालातों पर सीएम शिवराज ने की PM से चर्चा, मिला मदद का आश्वासन

mp cm shivraj singh

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के ग्वालियर – चम्बल संभाग (Gwalior – Chambal Division Flood)में भारी बारिश के चलते (heavy rain) बिगड़े हालातों और गांवों में बाढ़ के बाद शिवराज सरकार (Shivraj Government) अलर्ट हो गई है।NDRF-SDRF टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खुद बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों पर नजर जमाए हुए है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी उन्होंने फोन कर सभी स्थितियों के बारें में अवगत कराया है और पीएम ने भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र में बाढ़ के हालात, 22 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

दरअसल, आज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने प्रदेश में बनी अति वृष्टि और बाढ़ की स्थिति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री चौहान ने फोन पर प्रधानमंत्री  मोदी को जानकारी दी कि प्रदेश के ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में हो रही निरंतर वर्षा के कारण विकट स्थिति बनी हुई है।प्रदेश में चल रहे रेस्क्यू आपरेशन के संबंध में जानकारी दी तथा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में सेना की मदद के लिए भी चर्चा की।प्रधानमंत्री मोदी ने केन्द्र की ओर से हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर भी बताया है कि मणिखेड़ा डैम के 10 गेट खोले गए हैं। प्रभावित गाँवों को पहले ही सतर्क कर दिया गया था। लोगों को ऊँचे स्थानों पर भेजकर सुरक्षित किया गया तथा राहत शिविर व भोजन की व्यवस्था की गई है। शिवपुरी कंट्रोल रूम से मंत्री साथी महेन्द्र सिंह सिसौदिया (Mahendra Singh Sisodia) और यशोधरा राजे सिंधिया (Yashodhara Raje Scindia) जी नजर बनाए हुए हैं।हम सभी नागरिकों की चिंता कर रहे हैं।घबराने की ज़रूरत नहीं है। सरकार हर क्षण आपके साथ है। @IAF_MCC ऑपरेशन जल्द ही शुरू होगा। मैं भी जल्द बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने जाऊंगा।

यह भी पढ़े.. भाजपा के वरिष्ठ नेता का हृदयाघात से निधन, पार्टी में शोक लहर

सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने ट्वीट कर भी बताया है कि अतिवृष्टि के कारण मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चम्बल क्षेत्र के 1,100 से अधिक गाँव प्रभावित हैं। शिवपुरी और श्योपुर में 2 दिन में ही 800 मिमी बारिश हो गई है। इस अप्रत्याशित बारिश से बाढ़ की स्थिति बनी है। मैं कल से बाढ़ग्रस्त इलाकों के स्थानीय प्रशासन के साथ निरंतर संपर्क में हूँ।शिवपुरी के बीछी गांव में पेड़ पर फंसे लल्लूराम, लखन, देवेंद्र जी को #SDRF की टीम ने सुरक्षित निकाल लिया है। NDRF की टीम की कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण प्रशंसनीय है। मध्यप्रदेश सरकार अपने प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews