CM शिवराज ने VC के जरिये की योजना की शुरुआत, सिंगल क्लिक से नगरीय निकायों को भेजें 330 करोड़ रूपये

CM शिवराज ने VC के जरिये की योजना की शुरुआत, सिंगल क्लिक से नगरीय निकायों को भेजें 330 करोड़ रूपये

भोपाल।

अनलॉक 1.0(Unlock 1.0) और लॉकडाउन(lockdown) के पांचवे चरण के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(shivraj singh chouhan) ने प्रदेश के 374 नगरीय निकायों एवं 5 छावनी परिषदों को 330 करोड़ रूपये की राशि भेजी है। इस पूर्व में आवंटित की गई राशि एक उपयोग पेयजल व्यवस्था, नाली निर्माण, सीवरेज कार्य, सड़क निर्माण, सड़क मरम्मत, गंदी बस्ती विकास, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, अग्निशमन सेवाओं आदि से संबंधित कार्य में किया जायेगा। वहीं सीएम शिवराज ने “शहरी पथ व्यवसायी उत्थान योजना” एवं ‘शहरी पथ विक्रेता पोर्टल’ का शुभारंभ भी किया।

दरअसल रविवार को मंत्रालय से वीडियो कान्फ्रेंसिंग(video conferencing) के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा सीएम शिवराज(CM Shivraj) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(PM Narendra Modi) द्वारा प्रधानमंत्री पथ विक्रेता आत्मनिर्भर निधि प्रारंभ की गई है। सीएम चौहान ने आज शहरी पथ व्यवसायी उत्थान योजना की शुरुआत भी की। वीसी के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों के पथ विक्रेताओं से बातचीत की। जहाँ उन्होंने बताया की पथ विक्रेताओं को विभन्न योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए पोर्टल बनाया गया है। जहाँ पथ पर, गुमठी लगाकर, ठेला चलाकर व्यवसाय करने वालों का पोर्टल पर पंजीयन किया जायेगा। यह एकीकृत पोर्टल उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ देगा। वहीं मुख्यमंत्री ने पथ विक्रेताओं से कहा कि वे इस पोर्टल पर अपना पंजीयन अवश्य करवायें।

शहरी पथ व्यवसायी उत्थान योजना में शहरी पथ व्यवसायियों को 10 हजार रूपये का ऋण दिया जायेगा। इसमें 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान सहायता केन्द्र सरकार देगी। जिसके अंतर्गत शेष 5 प्रतिशत ब्याज की राशि राज्य सरकार भरेगी। जिससे हितग्राही को 10 हजार रूपये का ब्याज मुक्त ऋण मिल सकेगा। वहीं इसकी गारंटी सरकार देगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews