सीएम शिवराज ने छात्र-छात्राओं को दिए जीवन मंत्र, कुछ संकल्प दिलाए और एक वचन दिया

सीएम शिवराज ने छात्र-छात्राओं को दिए जीवन मंत्र, कुछ संकल्प दिलाए और एक वचन दिया

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 30 सितंबर को प्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बैंक खाते में लैपटाप  के लिए 25000 रुपए की राशि ट्रांसफर की। प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में प्रदेश के मेधावी विद्यार्थी जिन्होंने 12 वीं कक्षा में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, ऐसे 91 हजार 498 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को योजना में लाभान्वित हुए। स्कूल शिक्षा और जनजातीय विभाग द्वारा संयुक्त रूप से राशि अंतरित की गई है। इस मौके पर सीएम ने बच्चों से कई तरह की बातें की, उन्हें कुछ हिदायतें दी और कुछ संकल्प भी दिलाए।

Ujjain : 11 अक्टूबर को पीएम मोदी करेंगे श्री महाकाल लोक का लोकार्पण, सीएम ने सभी को आमंत्रण दिया

सीएम ने कहा कि ‘मेरे लिए सबसे खुशी के पल हैं जब मैं अपने भांजे-भाजियों के बीच में होता हूं। मैं भगवान से यही प्रार्थना करता हूं कि मेरे ये प्रतिभाशाली बच्चे लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ें और महान भारत के निर्माता बन जाएं। इनके मार्ग में कोई बाधा न आए।’ उन्होने कहा कि अगले साल और ज्यादा बच्चों को लैपटॉप दिए जाएंगे ताकि पढ़ाई में कोई बाधा न आए।
इस अवसर पर सीएम ने बच्चों को जीवन के मूल मंत्र भी दिए। उन्होने कहा कि ‘अपने माता पिता का सदैव आदर करना, अपने गुरु का हमेशा सम्मान करना। बेटे हमेशा अपनी माता बहनों बेटियों की इज्ज़ करें।’ इसी के साथ उन्होने युवाओं को कुछ संकल्प भी दिलाए। सीएम ने कहा कि ‘अपने जन्मदिन पर हमेशा एक पेड़ जरुर लगाएं। उन्होने कहा कि मैं रोज एक पेड़ लगाता हूं और आज आपसे ये वचन मांगता हूं कि अपने जन्मदिन पर एक पेड़ लगाएं। जिंदगी में कभी नशा मत करना, नशे को हाथ मत लगाना, ड्रग्स के चंगुल में कभी मत फंसना।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि एक वचन मैं दे रहा हूं कि नशे का उपयोग करवाने में माफिया गुंडे बदमाश जो भी लगे हैं उनपर, उनपर बुल्डोडजर चलेगा और उन्हें साफ कर दिया जाएगा। ऐसे लोगों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।

मैं अपने बच्चों से मांगता हूं कि अपने जन्मदिन पर एक पेड़ जरूर लगाना। जीवन में कभी नशे को हाथ मत लगाना। pic.twitter.com/xdnTD8TPhl

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 30, 2022

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews