सीएम शिवराज आज देंगे 3.50 लाख हितग्राहियों को तोहफा, खातों में 875 करोड़ होंगे ट्रांसफर

cm shivraj singh

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) आज 28 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में 3 लाख 50 हजार हितग्राहियों को स्वीकृत नवीन आवासों के लिये उनके खाते में प्रथम किश्त की 875 करोड़ रूपये की राशि अंतरित करेंगे। संभवत: इतनी बड़ी संख्या में योजना के हितग्राहियों को देश में पहली बार राशि का अंतरण हो रहा है। अब तक 23.07 लाख आवास पूर्ण हो चुके है।

यह भी पढ़े.. MPPSC : राज्य वन सेवा-ADPO परीक्षा के लिए बड़ी खबर, आयोग ने जारी किया शुद्धि पत्र, जाने अपडेट

आज शुक्रवार सीएम शिवराज सिंह चौहान कुशाभाऊ ठाकरे हॉल, भोपाल में दोपहर 12 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में हितग्राही के साथ वर्चुअली संवाद भी करेंगे। प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास  उमाकांत उमराव ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना में अभी तक मध्यप्रदेश के लगभग 23 लाख 07 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को अपना घर मिल चुका है। यह सभी ऐसे परिवार हैं, जिनके पास घर नहीं था अथवा कच्चे जीर्ण-शीर्ण घरों में निवास कर रहे थे।

प्रधानमंत्री आवास योजना में “सबको आवास 2024” को ध्यान में रखकर प्रदेश में तेजी से आवास निर्मित कराये जा रहे हैं। चालू वित्तीय वर्ष में अधिकांश जिले में बाढ़ एवं अतिवृष्टि के बावजूद जुलाई 2021 से 22 सितम्बर 2021 की अल्प अवधि में सर्वाधिक 1 लाख 60 हजार से अधिक आवास निर्माण करने का कीर्तिमान स्थापित किया गया है। साथ ही कोरोना काल में भी अब तक 4 लाख 40 हजार से अधिक आवास निर्मित किये गये हैं, जो एक बड़ी उपलब्धि है।

यह भी पढ़े.. MPPEB : उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, 2150 पदों पर होगी भर्ती, रिजल्ट जारी

बता दे कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2024 तक देश के सभी आवासहीन परिवारों को आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। “सबको आवास 2024” का लक्ष्य हासिल करने के लिये मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) लागू की गई है। आवासों के साथ कन्वर्जेस के माध्यम से उज्जवला योजना स्वच्छ भारत मिशन तथा मनरेगा की मजदूरी के साथ अन्य योजनाओं का भी लाभ दिया जा रहा है। MP की 3 पिछड़ी जनजाति सहरिया, बैगा एवं भारिया को भी विशेष परियोजना में वित्तीय वर्ष 2017-18 में 25 हजार 221 आवास स्वीकृत कर 23 लाख 261 आवास पूर्ण हो चुके हैं। वर्ष 2021-22 में 23 हजार 928 आवास स्वीकृत कराये जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (Panchayat and Rural Development Department) द्वारा प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में विगत वर्ष प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में हुये वर्चुअल समारोह में लगभग 1 लाख 75 हजार आवास हितग्राहियों का सामूहिक गृह प्रवेश कराया गया था। इसी क्रम में गृह प्रवेशम् (द्वितीय) में भी 1 लाख 25 हजार हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया गया।अभी तक मध्यप्रदेश के लगभग 23 लाख 07 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को इस योजना का लाभ मिल चुका है।

यह भी पढ़े.. Teacher Recruitment 2022: 32000 पदों निकली है भर्ती, 9 फरवरी लास्ट डेट, जानिए आयु-पात्रता

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews