राज्यपाल से मिलने पहुंचे CM शिवराज, यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं पर हो सकती है स्थिति स्पष्ट

राज्यपाल से मिलने पहुंचे CM शिवराज, यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं पर हो सकती है स्थिति स्पष्ट

भोपाल।

देशव्यापी लॉकडाउन(lockdown) और कोरोना महामारी(corona pandemic) के बीच सोमवार को सीएम शिवराज(CM Shivraj) राज्यपाल लालजी टंडन(Governer lalji tandon) से मुलाकात करने पहुंचे हैं।इस मुलाकात के कई मायने निकले जा रहे हैं। माना ये भी जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(CM Shivraj singh chouhan) प्रदेश में मत्रिमंडल विस्तार को लेकर राज्यपाल से चर्चा कर सकते हैं। वहीँ लॉकडाउन के दौरान नहीं हो पा रहे यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में परीक्षाओं पर निर्णय लिया जा सकता है।

दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को राज्यपाल लालजी टंडन से मिलने पहुंचे हैं। शिवराज सरकार मंत्रिमंडल विस्तार सहित कॉलेज(college) और यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं को लेकर जल्द निर्णय ले सकती है। कोरोना(corona) के इस संकटकाल में लॉकडाउन के बीच सावधानी के साथ परीक्षाओं का आयोजन कैसे किया जाए इस पर भी बात हो सकती है। माना जा रहा है कि चर्चा के बाद कोरोना महामारी के चलते प्रदेश में यूनिवर्सिटी(university) और कालेजो(colleges) की परीक्षाएं(examination) कराने और स्टूडेंट(student) को जनरल प्रमोशन(general promotion) देने पर आज शिवराज(shivraj) सरकार अपनी स्थिति स्पष्ट कर सकती है। इसके साथ ही राज्य शासन कालेज के फर्स्ट और सेकंड ईयर के छात्रों को जनरल प्रमोशन देने पर विचार कर रही है।

बता दें कि कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से यूनिवर्सिटी और कालेजो की परीक्षाएं नहीं आयोजित हो पाई हैं। जिसके कारण प्रदेश के करीब 20 लाख छात्रों के भविष्य अधर में लटके हैं।दूसरी तरफ कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामले भी सरकार के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। ऐसे में राज्य शासन कालेज के फर्स्ट और सेकंड ईयर के छात्रों को जनरल प्रमोशन देने पर विचार कर रही है। इसके साथ माना ये जा रहा है कि अंतिम वर्षीय छात्रों की परीक्षाएं तो होंगी ही। अब देखना है कि सरकार इस पर आज क्या फैसला लेती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews