CM की विशेष पिछड़ी जनजाति के महिलाओं से चर्चा, खातों में जमा किये इतने करोड़ रुपये

CM की विशेष पिछड़ी जनजाति के महिलाओं से चर्चा, खातों में जमा किये इतने करोड़ रुपये

भोपाल।

देशव्यापी लॉकडाउन(lockdown) के बीच प्रदेश की शिवराज(shivraj) सरकार न मंगलवार को विशेष पिछड़ी जनजाति सहरिया, भारिया बैगा के महिलाओं से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग(video conferencing) के जरिये चर्चा की। जहाँ सीएम शिवराज(CM Shivraj) ने इन महिलाओं से इनका हाल चाल पूछा। वहीँ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(Shivraj singh chouhan) ने इन विशेष पिछड़ी जनजाति के महिलाओं के खाते में आहार अनुदान योजना के तहत करीबन 44 करोड़ 60 लाख 77 हजार रुपये जमा कराए हैं।

दरअसल मुख्यमंत्री(chiefminister) शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को सहरिया, भारिया बैगा के महिलाओं के साथ वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिये बात की। इसी बीच सीएम शिवराज ने इन क्षेत्रों में रहने वाली करीबन दो लाख 26 हजार 362 महिलाओं के खातों में 44 करोड़ 60 लाख 77 हजार रुपये जमा किये। ये रूपए आहार अनुदान योजना के तहत उन महिलाओं को दिए गए। वहीँ मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोरोना संकट के दौर में मैं मिलने नहीं आ पा रहा हूं लेकिन मुझे अपने आदिवासी भाई-बहनों की पूरी चिंता है। चौहान ने कहा कि मैं आपका भइया और बेटियों का मामा हूं। आप किसी भी प्रकार की चिंता न करें। आज राशि दी है आगे भी मिलती रहेगी। आप सुखी रहें और बच्चों को खूब पढ़ाएं। और इन रुपयों का उपयोग पौष्टिक भोजन में करें।

बता दें कि राज्य सरकार द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति के लिए बहुल प्रदेश के 15 जिलों में आहार अनुदान योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत इस वर्ग को हर माह एक-एक हजार रुपये की सहायता दी जाती है। लेकिन पिछले कुछ महीनों से यह राशि नहीं मिल रही थी। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को इन महिलाओं के खातों में अप्रैल और मई माह की राशि जमा की है। वहीँ सरकार ने इन जनजातियों के युवक-युवतियों को अलग से नौकरी देने की व्यवस्था की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews