पूर्व सीएम की अपील पर कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, देशवासियों के लिए मांगी दुआएं

पूर्व सीएम की अपील पर कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, देशवासियों के लिए मांगी दुआएं

सीधी, पंकज सिंह

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के सभी आई टी एवं सोसल मीडिया सेल के जिला अध्यक्षों की वर्चुअल मीटिंग बुलाई थी। बैठक में पूर्व सीएम ने सभी अध्यक्षों एवं उनकी टीम से आह्वान किया था कि मंगलवार यानी आज 4 अगस्त को सभी लोग मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जानकी जी एवं हनुमान जी की पूजा अर्चना कर अपने घरों एवं नजदीक मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ करें एवं शाम को अपने अपने घरों में दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाएं।

जिसके चलते प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार एवं  मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह “राहुल” के विशेष निर्देश पर आई टी एवं सोशल मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह एवं उनकी टीम भूपेन्द्र सिंह, प्रेमलाल पनिका, राघवेन्द्र सिंह, अजय कुशवाहा, शिवेन्द्र सिंह, शिवनारायण सोनी, राहुल सिंह, अमर नाथ जायसवाल, रविनाथ गोस्वामी, भुवनेश्वर जैसवाल, रामप्रसाद प्रजापति, रामप्रसाद बैगा,रोहित, सोनू आदि सभी ने मंदिरों एवं घर पर पूजा अर्चना की और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर देश के सभी लोगों के स्वास्थ्य और सुख शांति की मंगल कामना की गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews