कांग्रेस MLA बोले- सिंधिया सही, वादे पूरे ना हुए तो जनता को मुंह क्या दिखाएंगे

कांग्रेस MLA बोले- सिंधिया सही, वादे पूरे ना हुए तो जनता को मुंह क्या दिखाएंगे

भोपाल।
कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के ‘सड़क पर उतरने’ के बयान के बाद चल रहा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है ।जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इसे अंदरूनी मुद्दा बताकर सब कुछ ठीक होने की बात कर रहे हैं और प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने  सिंधिया कमलनाथ के बीच सामंजस्य बिठाने की कोशिशें भी की हैं वही अभी भी सिंधिया समर्थक सिंधिया के पक्ष में लामबंद नजर आ रहे हैं ।

ताजा मामला शिवपुरी जिले के करैरा से विधायक जसवंत जाटव का है जिन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया के सड़क पर उतरने के बयान का समर्थन किया है। जाटव ने कहा है कि सिंधिया ने जो बोला वह एकदम सही है। अगर वचन पत्र में किए वादे समय-सीमा में पूरे नहीं हुए तो जनता को क्या और कैसे मुंह दिखाएंगे ।जसवंत जाटव के इस बयान के साथ ही एक बार फिर सिंधिया समर्थकों  की ओर से सिंधिया के पक्ष में चल रही मुहिम को और बल मिला है।

गुरुवार को शिवपुरी में सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मांग को लेकर और कमलनाथ से एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत का पालन करने की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने पोस्टर वार छोड़ दिया था।इसके पहले सिंधिया की कट्टर समर्थक मानी जाने वाली कमलनाथ कैबिनेट में मंत्री इमरती देवी ने भी महाराज का समर्थन किया था वही प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने भी उनके बयान को सही ठहराया था। ऐसा लगता है कि यह विवाद फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews