Corona crisis: अब शिवराज सरकार ने पंजीकृत श्रमिकों को दी ये बड़ी राहत

Corona crisis: अब शिवराज सरकार ने पंजीकृत श्रमिकों को दी ये बड़ी राहत

भोपाल।

देशव्यापी महामारी के बीच केंद्र सरकार द्वारा मजदूरों को राहत देने के बाद अब प्रदेश की शिवराज सरकार ने भी पंजीकृत मजदूरों के लिए बड़ी घोषणा की है। प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री ने संनिर्माण श्रमिकों को बड़ी राहत देते हुए सिंगल क्लिक के माध्यम से उनके खाते में एक-एक हजार रूपए प्रति श्रमिक आपदा राशि प्रदान की है। वहीँ इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संनिर्माण श्रमिक अभिषेक जैन एवं आनंद राम साहू से मोबाइल पर चर्चा भी की।

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ मध्यप्रदेश भवन एवं संनिर्माण कल्याण कर्मकार मंडल के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के खातों में कुल 88 करोड़ 50 लाख 89 हजार रूपए की आपदा राशि एक क्लिक से ट्रांसफर (अंतरित) की। इससे 8 लाख 85 हजार 89 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों में से प्रत्येक को एक हजार रूपये प्राप्त होंगे। 

शिवराज सरकार ने आज सोमवार को वीडियो के जरिए बताया कि सोमवार को सिंगल क्लिक के माध्यम से करीब 88 करोड़ 50 लाख 89 हजार मजदूरों के खाते में प्रति श्रमिक 1000 रुपए के मान से करीब 88 करोड़ 50 लाख 89 हजार रुपए लगाए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सरकार पहले से ही निर्धनों गरीब एवं मजदूरों को निशुल्क राशन दे रही है। मुख्यमंत्री चौहान ने आश्वासन देते हुए कहा है कि इस महामारी में सरकार आपके साथ हैं। आप किसी तरह की चिंता ना करें। घर में रहे। प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। आपकी चिंता के लिए हमें यहां है।

गौरतलब हो कि इससे पहले भी शिवराज सरकार ने मजदूरों एवं किसानों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की थी। जहां उन्हें आर्थिक मदद के साथ साथ मुफ्त अनाज दिए जाने की बात कही गई थी। महेश शिवराज सरकार ने राज्य से बाहर रह रहे राज्य के मजदूरों से अपील की है कि वह जिस राज्य में वहीं पर रहे। अन्य राज्य में उनके खाने रहने की व्यवस्था के लिए वह लगातार दूसरे राज्य के मुख्यमंत्री एवं सचिवों के साथ संपर्क में हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews