देश में कोरोना ने किया 3.79 लाख का आंकड़ा पार, रिकॉर्ड मौतें, महाराष्ट्र में हालात बेकाबू

कोरोना

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बीते कुछ दिनों से कोरोना (corona) का ग्राफ जिस तेजी से बढ़ रहा है वो सभी के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। हर बीतते दिन के साथ सभी पुराने रिकॉर्ड (records) टूट रहे हैं। हालात बाद से बदतर होते जा रहे हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के 3.79 लाख से ज़्यादा कोरोना मामले सामने आए। ये अब तक के सबसे भयावह (scary) आंकड़े हैं। भारत (india) में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,83,68,096 हो गयी है। वहीं कोरोना से मौतों (death) में भी वृद्धि हुई है। देश में कोरोना से सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र (1,035) और दिल्ली (368) में हुई हैं। अब तक देश में कोरोना से मृतकों की संख्या 2,04,812 हो चुकी है।

यह भी पढ़ें… कोरोना आंकड़े कम करने अधिकारियों ने मनमाने तरीके से बदले नियम

कोरोना की दूसरी लहर देश में अपना कहर बरसा रही है। इस बार कोरोना मामलों में बहुत तेजी से इजाफा देखा गया है। जहां पिछले साल सितंबर में 50 लाख और दिसम्बर में 1 करोड़ कोरोना केस आए थे वहीं इस साल इसी महीने की 19 तारीख को कोरोना का 1.50 का आंकड़ा पर हो गया। इसके अलावा बुरी खबर ये भी है कि पिछले 24 घंटों में रिकवरी रेट में भी गिरावट और मृत्यु दर में इजाफा देखने को मिला है। जहां रिकवरी रेट गिर कर 82.33 पहुंच गया तो वहीं मृत्यु दर बढ़कर 11.2 फीसद हो गयी।

यह भी पढ़ें… कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है- सिंगरौली कलेक्टर

देश में कोरोना से होने वाली मौतों में 78 फीसद मौतें मात्र 10 राज्यों में हो रही है जिसमें सबसे ज़्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुई। इसके अलावा दिल्ली, उप्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गुजरात, झारखंड, राजस्थान, पंजाब और मध्य प्रदेश इस लिस्ट में शामिल है। इसी बीच अच्छी खबर ये भी है कि अब देश में टीकाकरण का आंकड़ा 15 करोड़ के पास पहुंच गया है। और 1 मई से 18 से अधिक आयु वाले लोगों के लिए भी टीकाकरण शुरू हो जाएगा।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews