कोरोना कर्फ्यू: लॉक डाउन के बीच पूर्व मंत्री ने CM शिवराज से की ये मांग

कोरोना कर्फ्यू: लॉक डाउन के बीच पूर्व मंत्री ने CM शिवराज से की ये मांग

भोपाल।

21 दिन के देशव्यापी लॉक डाउन के बीच प्रदेश के कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है। अपनी मांग में उन्होने कहा है कि नवरात्रि में मंदिर व धर्म स्थान के बंद रहने के कारण पुजारियों, साधुओं, कथावाचक और पूजन करने वाले पंडित ब्राह्मणों के आय के स्रोत बंद हो गए हैं। ऐसे में उन्हें स्पेशल पैकेज में 10 – 10 हज़ार की सहायता राशि प्रदान की जाए।

रविवार को पूर्व मंत्री शर्मा ने एक के बाद एक ट्वीट करके शिवराज सरकार से मांगे की है कि अन्य धर्म के सभी धर्म सेवकों को भी पैकेज व राशि की सहायता प्रदान की जाए। शर्मा ने कहा है कि देशव्यापी लॉक डॉन की वजह से सभी धर्म संस्थाएं बंद है। जिसके कारण मंदिरों से होने वाले धर्म गुरुओं के आय के सभी स्रोत बंद हो गए हैं। ऐसे में उन्हें आर्थिक मदद की आवश्यकता है उन्होंने सरकार से अपील की है की सभी धर्मों के धर्म सेवकों को राहत पैकेज के साथ सहायता राशि प्रदान की जाए। वही अपने एक ट्वीट में केंद्र सरकार से अपील करते हुए पीसी शर्मा ने कहा है कि वह सभी एलपीजी कनेक्शन धारकों को 3 महीने की गैस रिफिल मुफ्त में उपलब्ध करवाएं। जिससे कि इस भयानक महामारी के दौर में हुए लॉक डाउन से जनता को किसी भी प्रकार की तकलीफ ना हो।

गौरतलब हो कि प्रदेश में कोविड19 से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है वही इस संक्रमण से दो व्यक्ति की मौत हो चुकी है। प्रदेश का इंदौर जिला इससे सबसे ज्यादा ग्रसित है। जिसके बाद इंदौर में 3 दिन का सख्त लॉकडाउन घोषित किया गया है

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews