Corona effect: जनसंपर्क सचिव का बयान, सेकंड लाइन के जरिए होगी अफसरों की तैनाती

P.Nrarhari

P.Nrarhari

भोपाल।

भोपाल में स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव के कोरोना संक्रमित हो जाने के बाद अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है। शुक्रवार को सचिव की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पहले तक वो सभी प्रमुख बैठकों में शामिल होती रही हैं। जिसके कारण सभी पर संक्रमण के खतरे को देखते हुए उन्हें घर में होम आइसोलेट रहने की हिदायत दी गई है। वहीं कुछ लोग जो अभी भी मंत्रालय का भ्रमण कर रहे हैं। उन्हें कम से कम लोगों के संपर्क में आने के लिए कहा गया है। उन सब को यह निर्देश दिए गए हैं कि वह घर पर ही रह कर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्य करें। इसी बीच जनसंपर्क सचिव पी नरहरि ने साफ कहा है कि सरकार आईसीएमआर गाइडलाइन के मुताबिक अफसरों के सेकंड लाइन की तैयारी कर रही है। ताकि जरूरत पड़ने पर अन्य अधिकारियों की तैनाती की जाए।जनसंपर्क सचिव ने कहा है कि पदस्थ विभाग प्रमुख अचानक बीमार हो जाये या 24 घंटे में अत्याधिक कार्य की वजह से अस्वस्थ हो जाए या किसी अन्य कारण से उनकी उपलब्धता संभव नहीं हो, तो ऐसी स्थिति में उनके स्थान पर आवश्यकतानुसार सेकेंड लाइन में अन्य अधिकारी की तैनाती की जा रही है।

जनसंपर्क सचिव ने बताया कि सरकार ने 14 अफसरों का सेकंड लाइन चार्ट बनाया है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव पल्लवी जैन की जगह राजेश राजौरा, आईसीपी केसरी की जगह मोहम्मद सुलेमान, फैज अहमद किदवई की जगह नितेश व्यास, संजय दुबे की जगह उमाकांत उमराव, शिव शेखर शुक्ला की जगह दीपाली रस्तोगी, छवि भारद्वाज की जगह टी इलैयाराजा, निशांत बरबड़े की जगह संदीप यादव, स्वाति मीणा की जगह विवेक पोरवाल, संजय शुक्ला की जगह डीपी आहूजा, अनुराग जैन की जगह मनोज गोविल, मोहम्मद सुलेमान की जगह मनु श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव की जगह अशोक वर्णवाल और नंदकुमार इनकी जगह चंद्रशेखर बोरकर को सेकंड लाइन में अधिकारियों की जगह पर तैनाती की जाएगी। जनसंपर्क सचिव ने कहा कि प्रदेश में व्यवस्था की निगरानी में कोई अड़चन ना आए इसके लिए यह कदम उठाए गए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews