राजभवन में तेज़ी से फैल रहा कोरोना संक्रमण, 3 अन्य कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव

राजभवन में तेज़ी से फैल रहा कोरोना संक्रमण, 3 अन्य कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव

भोपाल।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) की राजधानी में कोरोना ने अब राजभवन(Raj Bhavan) तक अपने पांव फैला लिए हैं। जिले के साथ साथ अब राजभवन की स्थिति भी बिगड़ती जा रही है। शुक्रवार को फिर 3 नए कर्मचारियों के पॉजिटिव(positive) होने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद राजभवन में संक्रमित कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 10 हो चुकी है। वहीँ शुक्रवार को शहर में 28 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही भोपाल(bhopal) में संक्रमित मरीजों की संख्या बढाकर 1519 पर पहुंच गया है।

दरअसल शुक्रवार को राजभवन में फिर से 3 नए मरीजों के मिलने से हड़कंप मच गया है। कर्मचारी निवास में रहने वाले 10 लोग संक्रमित हो चुके है। इसे देखते हुए राजभवन के कर्मचारी निवास कैंपस(campus) को कंटेनमेंट(Containment) घोषित कर दिया गया है। वहीँ आसपास के 50 घरों की सैंपलिंग(Sampling) और हर दिन स्क्रीनिंग(screening) की जा रही है। दूसरी तरफ राज्यपाल के निजी स्टाफ(Private staff) को “फ्रीज़ जोन” में रखा गया है। उन्हें उससे बाहर जाने की इजाजत नहीं होगी। इसमें उनका रसोईया, सफाई व अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं। इधर शहर में 28 नए पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद भोपाल में पॉजिटिव लोगों की सांख्य बढ़कर 1519 पर पहुंच गयी है। राहत की बात ये है कि 20 मऱीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जिसके बाद अब तक कोरोना को हराकर कुल 892 लोग अपने घर रवाना हो चुके हैं।

बता दें कि कोरोना का संक्रमण अब राजभवन (Raj Bhavan) तक पहुंच गया है। हाई सिक्योरिटी के बावजूद राजभवन कैंपस में कोरोना का संक्रमण पहुंचने से हड़कंप मच गया। वहीं बुधवार को राजभवन कैंपस में रह रहे 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, इनमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और उसका परिवार कोरोना की चपेट में हैं। इनमें पिछले दिनों संक्रमित पाए गए युवक के माता-पिता भी पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं कैंपस में रह रहे चार और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews