फ्लोर से पहले कांग्रेस विधायकों का कोरोना टेस्ट, सरकार की अग्निपरीक्षा कल

फ्लोर से पहले कांग्रेस विधायकों का कोरोना टेस्ट, सरकार की अग्निपरीक्षा कल

भोपाल।

जहां एक तरफ एमपी(mp) की सियासत पल पल कुछ नया दिखा रही है वहीं दूसरी तरफ कमलनाथ सरकार(kamalnath government) कोरोना वायरस(coronavirus) को लेकर भी सतर्क है। कमलनाथ सरकार 5 दिन जयपुर में रहकर आने वाले कांग्रेस विधायकों का कोरोना टेस्ट के लिए जांच करवा रही है।

बता दें कि जयपुर(jaipur) में 5 दिन गुजारने के बाद कांग्रेस के 85 विधायक रविवार को भोपाल वापस आ गए। और वहां से वह सीधे होटल मैरियट के लिए रवाना हुए। जहां रविवार शाम को डॉक्टरों9doctors) की एक टीम उन विधायकों का सैंपल(sample) लेने पहुंची है। यह टेस्ट देश में कोरोना(corona) के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से किया जा रहा है। गौरतलब है कि कांग्रेस(congress) ने सुरक्षा की दृष्टि से प्रदेश में चल रहे राजनीतिक गतिविधियों की वजह से अपने विधायकों को जयपुर भिजवा दिया था। जिसके बाद कल कांग्रेस ने व्हिप जारी करते हुए अपने सारे विधायकों को वापस भोपाल(bhopal) बुला लिया था। विधायकों को भोपाल के होटल मेरियट में ठहराया गया है। जहां डॉक्टरों की एक दल कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए विधायकों की जांच में लगी है। स्वास्थ्य विभाग करुणा वायरस के संक्रमण को देखते हुए एहतियात बरत रहा है। वही जयपु(jaipur)र से लौटे कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी(kunal choudhary) का कहना है कि मेडिकल जांच इसलिए भी आवश्यक है ताकि किसी भी तरह की बीमारी का खतरा न रहे।

इससे पहले कमलनाथ सरकार के मंत्री पीसी शर्मा(p c sharma) ने भी जांच की वकालत करते हुए कहा था जयपुर, बेंगलुरु और गुरुग्राम में कोरोना से संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जिस वजह से वहां से लौटे विधायकों की जांच आवश्यक है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews