Corona update: एक ही दिन में मिलें 62 कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 392 पहुंचा

Corona update:  एक ही दिन में मिलें 62 कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 392 पहुंचा

भोपाल।

प्रदेश में कोरोना वायरस से बढ़ता संक्रमण लगातार जारी है। बीते 24 घंटे में 74 नए संक्रमित के सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 392 हो गई है। वहीं प्रदेश में अब तक इस संक्रमण की चपेट में आने से कुल 30 मरीजों की मौत हो चुकी है।

बुधवार को प्रदेश में कुल 5 मौत के साथ 62 नए संक्रमित केस सामने आए। इंदौर में 40 संक्रमित मरीज के मिलने के साथ-साथ पांच लोगों की बीते बुधवार को इस संक्रमण के चपेट में आने से मौत हो चुकी। जिसके साथ ही इंदौर में संक्रमितो की संख्या बढ़कर 213 पहुंच गई। इधर राजधानी में बुधवार को 11 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिसके साथ ही राजधानी में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है। भोपाल में एक मरीज की इस संक्रमण में आने से मृत्यु हो चुकी है। बता दें कि उज्जैन में चार, छिंदवाड़ा में दो, इटारसी में चार, सेंधवा में 9 मामलों के साथ रायसेन, विदिशा, गंजबासौदा और जबलपुर में एक एक नए मामले सामने आए हैं। जबलपुर में 12 दिन के बाद एक संक्रमित सामने आने के बाद जिले में हड़कंप मच गई है। वही रायसेन से पहला संक्रमित मरीज मिलने के बाद रायसेन में पूरी तरह से कर्फ्यू लगा दिया गया है।

स्वास्थ्य कर्मी एवं प्रशासनिक अधिकारी भी तेजी से कोरोना वायरस के संक्रमण में आ रहे हैं। बुधवार को प्रदेश के 2 आईपीएस कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें एक इंदौर और दूसरे भोपाल से हैं। वही प्रमुख सचिव पल्लवी जैन की दूसरी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। दूसरी तरफ प्रदेश में तेजी से पहले संक्रमण के बीच सरकार ने राजधानी भोपाल सहित इंदौर और उज्जैन को पूरी तरह से सील कर दिया है। जिससे लोगों में इस संक्रमण का फैलाव ना हो सके। वही इन तीनों जिले की सीमा सील कर दी गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews