Corona update: तेजी से फैल रहे संक्रमण के बीच प्रदेश का आंकड़ा 157, इंदौर की हालत गंभीर

Corona update: तेजी से फैल रहे संक्रमण के बीच प्रदेश का आंकड़ा 157, इंदौर की हालत गंभीर

भोपाल।

प्रदेश में कोरोना संक्रमित की संख्या में अब तेजी से इजाफा हो रहा है। जहां शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी में 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए वही इंदौर में 23 नए लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुरैना में एक बारी दंपति के आगमन के बाद उनके संपर्क में आए 10 और लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं जिसके साथ है छिंदवाड़ा जिले से भी एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जिसके बाद से उस शख्स के संक्रमण में आए हुए करीब 84 लोग की तलाश में पुलिस जुट गई है। इन आंकड़ों के साथ ही प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 157 हो गई है।

दरअसल राजधानी के एक आईएएस अफसर के दूसरी बार भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कई आईएएस अधिकारी आइसोलेशन में चले गए हैं। जबकि वही करीब 85 अधिकारी कर्मचारियों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। माना जा रहा है कि आईएएस अधिकारी के संक्रमण में आने के बाद और उनके संपर्क में आने से कई लोगों के बीच इसका खतरा बढ़ गया है।

संक्रमित पत्रकार को एम्स से छुट्टी

वहीं भोपाल की पहली कोरोना पॉजिटिव महिला और उसके पिता की रिपोर्ट शुक्रवार को नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जानकारी के मुताबिक महिला 22 मार्च को कोरोना से संक्रमित हुई थी जिसके बाद उसके पत्रकार पिता भी इस वायरस की चपेट में आ गए थे। जिसके बाद उसके साथ उसके पिता को भी आइसोलेट कर दिया गया था। यही संक्रमित पत्रकार कमलनाथ की पीसी में मौजूद थे। जिसके बाद कई लोगों की जांच की गई थी और उन सबको क्वॉरेंटाइन किया गया था।

अन्य जमाती जहांगीराबाद की बड़वाली मस्जिद में क्वॉरेंटाइन

गौरतलब हो कि राजधानी में कोरोना पॉजिटिव पाए गए 4 जमाती दिल्ली से 13 मार्च को भोपाल आए थे।जो पिछले 3 दिनों से मस्जिद में रह रहे थे। जिनके जांच के बाद उनके पॉजिटिव आने से उनके साथ रह रहे अन्य जमाती को जहांगीराबाद की मस्जिद में क्वॉरेंटाइन करके रखा गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews