Coronavirus: राजधानी में बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ, मिले 142 पॉजिटिव, आंकड़ा 7400 के पार

Coronavirus: राजधानी में बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ, मिले 142 पॉजिटिव, आंकड़ा 7400 के पार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

मध्य प्रदेश की राजधानी में कोरोना का कहर जारी है। जुलाई में भोपाल में भयानक तबाही मचाने के बाद अब अगस्त की शुरुआत में भी प्रतिदिन लगातार 100 से अधिक पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। 10 दिन के कड़े लॉक डाउन के बाद आखिरकार भोपाल को अनलॉक कर दिया गया है। अनलॉक के दोनों दिन 100 से अधिक मामले के बाद अब तीसरे दिन भी 142 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके साथ ही प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 7,419 हो गई है। वहीं अब तक 208 लोग इस संक्रमण की चपेट में आने पर अपनी जान गवा चुके हैं।

दरअसल लगातार मिल रहे मामले से प्रशासन भी परेशान है। एक तरफ जहां प्रशासन की सख्ती चालू है वहीं दूसरी तरफ पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच गुरुवार को भोपाल में 142 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनमें अरेरा कालोनी से एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला। एसबीआई ऑफिसर्स कालोनी से एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला। संक्रमित इलाके रोशनपुरा से एक ही परिवार के चार लोग कोरोना संक्रमित निकले। ईदगाह हिल्स से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि अवधपुरी संयुक्त विहार कालोनी से एक ही परिवार 3 सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रामेश्वरम एक्सटेंशन बागमुगालिया से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तुलसी नगर से एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित मिलें। बैरागढ़ क्षेत्र से 8 लोग कोरोना संक्रमित निकले । इधर गांधी मेडिकल कालेज के डीन ऑफिस से एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला। जीएमसी से एक डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही एक मरीज की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। जेपी अस्पताल से एक मरीज कोरोना संक्रमित निकला।वहीं मंगलवारा थाने से एक जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।सीआरपीएफ हिनोतिया से एक जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

बता दें कि प्रदेश में 142 नए मरीजों के मिलने के साथ ही संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 7 हजार 400 के पार पहुंच गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि बुधवार को 56 मरीज स्वस्थ हो अपने घर वापस लौटे हैं।जिसके साथ ही अब तक कोरोना से जंग जीतकर 4 हजार 786 लोग अपने घर वापस जा चुके हैं। वहीं जिले के विभिन्न अस्पतालों में 2 हजार 425 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। इससे पहले लगातार मिल रहे संक्रमण के मामले पर इससे पहले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बयान देते हुए कहा था कि सरकार की तरफ से कोशिश जारी है। वही प्रदेश की जनता को भी समझना होगा कि लगातार फैल रहे संक्रमण के चयन को रोकने के लिए उन्हें अधिक से अधिक घर में रहने की आवश्यकता है। वहीं प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि अब प्रदेश वासियों को यह स्पष्ट करना है कि वह संक्रमण की चपेट में आकर अस्पताल ना पहुंचे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews