Corona Update: राजभवन में कोरोना का तांडव, अबतक 25 कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव

Corona Update: राजभवन में कोरोना का तांडव, अबतक 25 कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव

भोपाल।

मध्यप्रदेश(madhypradesh) के भोपाल (bhopal) में कोरोना(corona) की रफ्तार तेज हो गई है।गुरूवार को एक बार फिर यहां कोरोना (corona) का बड़ा विस्फोट हुआ है। जहाँ राजभवन में फिर बड़ा संक्रमण का फैलाव सामने आया है। कैंपस में आज फिर कोरोना (corona) के 4 नये मरीज़ मिले हैं। जहाँ एक दिन पहले कल 12 सुरक्षाकर्मी इंफेक्टेड पाए गए हैं। अब राजभवन में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25 हो गयी है। अब तक जिले में कोरोना से 88 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीँ राजभवन ने गृह विभाग से नई कंपनी भेजने की मांग की हैं।

दरअसल राजभवन में मिले रहे कोरोना संक्रमित सभी सुरक्षाकर्मी ग्वालियर की 14 बटालियन सी कंपनी के जवान बताए जा रहे हैं। अब तक राजभवन की सुरक्षा में लगे एक दर्जन से ज्यादा जवान पॉजिटिव मिल चुके हैं। अफसरों की मॉनिटरिंग में ये बात सामने आई है कि यहां एक सुरक्षाकर्मी की लापरवाही के कारण 15 अन्य सुरक्षाकर्मी संक्रमित हुए हैं। जहाँ एक सुरक्षाकर्मी के संक्रमित होने के बाद ना ही उसे क्वारेंटीन सेंटर में शिफ्ट किया गया और ना ही होम आइसोलेट किया गया। वहीँ वो 21 जून तक राजभवन में ड्यूटी करता रहा और 22 जून को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

इधर राजभवन में मिले रहे कोरोना संक्रमित के बाद अब कर्मचारी नई कंपनी सुरक्षा में तैनात करने की तैयारी शुरू करने की मांग कर रहे हैं वहीँ राजभवन में इस संक्रमण से बचने की सही व्यवस्था ना होने के कारण जवान तेजी से संक्रमित हो रहे हैं। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को 1 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे वहीँ उससे पहले 4 संक्रमित मिले थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews