Corona Alert : MP में आज 817 नए केस, इन जिलों में बिगड़े हालात, लगेगा नाइट कर्फ्यू!

mp corona update today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों की तरह मध्य प्रदेश (MP) में भी कोरोना वायरस (Coronavirus) मार्च (March 2021) में तेजी से पैर पसार रहा है।आए दिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। खास करके भोपाल-इंदौर समेत (Bhopal-Indore) कई जिलों में तो हालत बेहद गंभीर हो गए है।आज मंगलवार को MP में 800 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज (New Corona Patient) सामने आए है। साल 2021 में यह आंकड़ा (Coronavirus) सबसे बड़ा है।

यह भी पढ़े.. Coronavirus: MP के संविदा कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, बढ़ेगा कार्यकाल

जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार,आज मंगलवार को 52 में से 44 जिलों में कुल 817 नए केस (Coronavirus)सामने आए है, जिसके बाद MP में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 70 हजार 208 तक पहुंच गई है। वर्तमान में 5 हजार 286 एक्टिव केस है।वही अब तक 3891 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। आज भोपाल में 196 और इंदौर में 264 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान खरगोन में एक कोरोना पॉजिटिव की मौत की पुष्टि हुई है।

प्रदेश में अधिक प्रकरण आने वाले जिलों को तीन श्रेणियों में विभाजित करें तो 50 से अधिक प्रकरण इंदौर, भोपाल में आ रहे हैं। 20 से 50 प्रकरण के मध्य वाले जिलों में जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, बुरहानपुर और छिंदवाड़ा शामिल हैं। जिन जिलों में 20 से कम प्रकरण आ रहे हैं, उनमें खण्डवा, सागर, शाजापुर, बैतूल, सीधी और खरगोन शामिल हैं।

तेजी से बढ़ रहे इन आंकड़ों (Coronavirus) ने MP में खतरे की घंटी बजा दी है। शिवराज सरकार अलर्ट (Shivraj Government) मोड में आ गई है। फिलहाल भोपाल -इंदौर में नाइट कर्फ्यू (Night curfew) का ऐलान किया गया है, वही 8 जिलों में सख्ती की गई है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में अन्य जिलों में भी नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है।

इंदौर-भोपाल में बुधवार से नाइट कर्फ्यू, इन जिलों में सख्ती

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कहा है कि हमें प्रदेश को लॉकडाउन (Lockdown0 की ओर नहीं ले जाना है। इसके लिए 17 मार्च की रात्रि से इंदौर, भोपाल में नाईट कर्फ्यू के लिए आदेश जारी करने को कहा गया है।10 जिलों में रात्रि 10 बजे बाजार बंद करने की व्यवस्था रहेगी। संक्रमण के नियंत्रण के लिए यह आवश्यक है। इन जिलों में भोपाल, इंदौर सहित जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बैतूल और खरगोन शामिल हैं।

यह भी पढ़े.. MP News: छात्रों के लिए राहत भरी खबर-अब 25 मार्च तक कर सकते है आवेदन

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ऐसे जिले जहाँ अधिक मामले (Coronavirus) सामने आ रहे हैं, में ओपन जेल और मास्क न लगाने पर फाईन की व्यवस्था लागू रहेगी। ओपन जेल के अंतर्गत कुछ समय के लिए मास्क न लगाने वाले व्यक्ति को मूवमेंट से रोकने की व्यवस्था है। आगामी होली (Holi) एवं रंगपंचमी पर्व पर होने वाले मेले, उत्सव आदि उन जिलों में नहीं हो सकेंगे, जहाँ अधिक प्रकरण आए हैं। जुलूस आदि नहीं निकाले जा सकेंगे। खुले स्थान पर होने वाले बड़े कार्यक्रम नहीं होंगे।

गौरतलब है कि प्रदेश के इंदौर, भोपाल में गत सप्ताह तक 400 के आस-पास प्रकरण सामने आते थे। इस सप्ताह इनकी संख्या दोगुनी हो गई है। प्रदेश का पॉजिटिविटी रेट 4.3 प्रतिशत है। भोपाल और इंदौर में पॉजिटिविटी रेट 9 प्रतिशत तक पहुँच गया है। प्रदेश के करीब 10 जिलों में पॉजिटिविटी रेट बढ़ा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews