Coronavirus: अब शिवराज के मंत्री कोरोना पॉजिटिव, कैबिनेट बैठक में हुए थे शामिल

SHIVRAJ CABINET MEETING

भोपाल।

एमपी (MP) में नेताओं पर कोरोना (Corona) का कर तेजी से बरप रहा है। विधायकों के बाद अब कैबिनेट मंत्री (cabinet minister) भी इसके चपेट में आ रहे है। अब शिवराज सरकार (shivraj sarkar) में कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। देर रात उन्हें आनन-फानन में चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।बताया जा रहा है कि कोरोना का लक्षण नहीं होने के बावजूद कैबिनेट मंत्री की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

बुधवार को सीएम शिवराज के साथ हुई कैबिनेट की बैठक में मंत्री भी शामिल हुए थे। इसके साथ ही वे लखनऊ में राज्यपाल लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे। अब इनके संपर्क में आए सभी लोगों को एहतियात के लिए क्वारंटाइन में रहने के लिए कहा जा रहा है और सभी की कोरोना जांच की जाएगी। संपर्क में आए मंत्रियों में हड़कंप मच गया है।इससे पहले बीजेपी-कांग्रेस के दो दो विधायक कोरोना की चपेट में आ चुके है।

बता दे कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है।बीते 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना के 747 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 24842 हो गई। वहीं, अ​ब तक 16836 मरीज ठीक हो चुके हैं। इधर भोपाल में बिगड़ते हालातों को देखते हुए सरकार ने 24 जुलाई रात आठ बजे से 10 दिन का लॉकडाउन (Lockdown) लगाने का फैसला किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews