MP में निसर्ग का असर: उफान मार रहे नदी-नाले, 27 जिलों में भारी बारिश का Alert

MP में निसर्ग का असर: उफान मार रहे नदी-नाले, 27 जिलों में भारी बारिश का Alert

भोपाल| निसर्ग तूफान (Cyclone-Nisarga) का असर पूरे मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में देखने को मिल रहा है| अधिकांश जिलों में बुधवार रात से तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश (Rain) का सिलसिला जारी है। वहीं कई जगह तेज बारिश से नदी-नाले भी उफान मारने लगे हैं| भोपाल (Bhopal) और इंदौर (Indore) सहित कई इलाकों में निसर्ग की वजह से तेज बारिश हो रही है। खंडवा में सुबह आठ बजे तक तीन इंच से ज्यादा बारिश हो गई है। कुंदा नदी में बाढ़ का पानी आ गया है। वहीं कई इलाकों में खुले में रखा अनाज भीग गया है|

मौसम विभाग (Weather Department) की मानें तो अभी निसर्ग के कारण 2 से 3 दिन तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है| इसके बाद निसर्ग के कमजोर होने की संभावना है| विभाग ने बुधवार को ही प्रदेश के 18 जिलों में जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की थी, जिसमें राजधानी भोपाल भी शामिल था। अब 27 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अति वर्षा की चेतावनी दी है|

27 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मध्य प्रदेश में मौसम केंद्र ने अगले 24 घंटे रीवा, सीधी, सिंगरौली, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, विदिशा, रायसेन, सीहोर भोपाल, होशंगाबाद, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास और अशोकनगर में भारी बारिश की चेतावनी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां कई हिस्सों में भारी बारिश और कुछ इलाकों में अति भारी बारिश होने की संभावना है| वहीं सागर संभाग के जिलों में, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रीवा, शहडोल जबलपुर संभाग के जिलों में बारिश या गरज चमक के साथ बौछारे गिर सकती हैं|

सड़कें लबालब, उफान मारने लगे नदी नाले
गुरुवार को भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर और सागर संभागों में बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो सबसे ज्यादा बारिश खंडवा में 132 मिमी हुई है। लगातार बारिश से यहां कई इलाकों में सड़कें लबालब हो गईं। नाले उफान पर आ गए। खरगोन में भी कुंदा नदी में पानी बह निकला। बड़वानी में 97 मिमी बारिश हुई। इंदौर में 51 और भोपाल में 23 मिमी बारिश हो चुकी है। इंदौर में कई स्थानों पर पेड़ गिरने की सूचना है| निसर्ग चक्रवात की वजह से महाकौशल, विंध्य के कई जिलों में तेज बारिश हुई। जबलपूर, मंडला, नरसिंहपुर, सतना, रीवा, सीधी, उमरिया, अनूपुर में रुक-रुक कर बारिश जारी। सबसे ज्यादा मंडला में पौने दो इंच बारिश 1 दिन में दर्ज हुई, जबलपुर में आधा इंच से ज्यादा वर्षा दर्ज की गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews