चक्रवात सितरंग ने मचाया कहर, बांग्लादेश में 7 लोगों की मौत, भारत में कई ट्रेनें-फ्लाइट्स रद्द, उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में पड़ा कमजोर

चक्रवात सितरंग ने मचाया कहर, बांग्लादेश में 7 लोगों की मौत, भारत में कई ट्रेनें-फ्लाइट्स रद्द, उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में पड़ा कमजोर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। चक्रवात सितरंग (Cyclone Sitrang) ने बांग्लादेश में भारी तबाही मचा रही है। करोड़ों लोगों का जीवन फिलहाल खटरें में है। रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश में करीब 7 लोगों की मौत हो चुकी है। मिली जानकारी के मुताबिक नरैला, बरगुना, सीरागगंज और भोला द्वीप के जिले में कम से कम 7 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं भारत के उत्तर-पुवई क्षेत्रों में कमजोर पड़ता नजर आया।

यह भी पढ़ें…कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा सार्वजनिक सहित वैकल्पिक अवकाश का लाभ, मंत्रालय ने जारी किया आदेश

भारत मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक चक्रवात सितरंग पश्चिम बंगाल पार करते हुए बरिसाल के करीब जाकर टकराया है। आईएमडी के मुताबिक मंगलवार को शाम तक दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में चक्रवात का असर कम हो सकता हैं। अगरतला के नॉर्थ-नॉर्थईस्ट और शिलॉन्ग के साउथ-साउथ वेस्ट इलाके में ककरवात का असर कम हो सकता है। वहीं आज पश्चिम बंगाल में तट के आसपास 40 से 50 प्रति घंटे तेज हवाएं चलने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। हवा की रफ्तार 60 तक भी पहुँच सकती है।

यह भी पढ़ें…गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस परिवार के साथ मनाई Diwali, कही ये बड़ी बात

पश्चिम बंगाल में सोमवार को कुछ इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होने के कारण काली पूजा के दिन भी कई सड़कों को सुनसान देखा गया है। चक्रवात सतरंगी के कारण उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में कई ट्रेनें और फ्लाइट्स को रद्द किया गया है। सोमवार को करीब 10 फ्लाइट्स रद्द हुई। चक्रवात के कारण इंडियन रेलवे भी अलर्ट पर है, जिसके कारण उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में आवाजाही प्रभावित हुआ। सोमवार को भारत के 4 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया था, जिसमें मेघालय, असम, मोज़ोरम और त्रिपुरा भी शामिल है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews