लापरवाही पर गाज : CM शिवराज के प्रोटोकॉल में चूक, खाद्य निरीक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित

लापरवाही पर गाज : CM शिवराज के प्रोटोकॉल में चूक, खाद्य निरीक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) की प्रोटोकॉल ड्यूटी में लापरवाही बरतना खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (Food and Drug Administration Department) के खाद्य निरीक्षक महंगा पड़ गया है। खाद्य निरीक्षक मनीष स्वामी (Food Inspector Manish Swamy) को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला कलेक्टर मनीष सिंह (Collector Manish Singh) द्वारा की गई है।

कलेक्टर ने बताया कि प्रोटोकॉल के तहत (Under protocol) जिस गुणवत्ता वाला भोजन होना चाहिए था, उसमें चूक की गई, इसलिए कार्रवाई की गई है। भोजन पैक करते समय पूरे प्रोटोकॉल का पालन नहीं हुआ। यह सेवा आचरण नियम के तहत कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में स्वामी का मुख्यालय अपर कलेक्टर कार्यालय रहेगा।

बताया जा रहा है कि बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह विधानसभा- 3 में 50 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ करने इंदौर आए थे और इसी दौरान यह लापरवाही सामने आई थी।सुत्रों की माने तो कार्यक्रमों में व्यवस्थता होने के कारण सीएम खाना नही खा पाए थे और उन्होंने कलेक्टर मनीष सिंह को भोजन की व्यवस्था करने को कहा। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य अधिकारी मनीष स्वामी ने सीएम के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के समय के मुताबिक खाना शाम 6 बजे ही बनवा लिया था, लेकिन सीएम दो घंटे लेट हो गए और वे रात नौ बजे के बाद यानि तीन घंटे बाद इंदौर से रवाना हो पाए, इसलिए तब पैक किया हुआ खाना ठंडा हो गया और रोटियां सख्त हो गयी थीं, ठंडी और सख्त रोटियां मिलने पर सीएम शिवराज ने नाराजगी व्यक्त की थी, जिसके बाद कलेक्टर मनीष सिंह ने खाद्य निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews