दिल्ली में केजरीवाल की हैट्रिक

दिल्ली में केजरीवाल की हैट्रिक

दिल्ली विधानसभा चुनाव

नई दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम आज आ रहे हैं। हम आपको यहां लगातार लाइव रूझान और नतीजों की जानकारी दे रहे हैं –

कांग्रेस अपनी एक  सीट भी खोती नज़र आ रही है। फिलहाल का अपडेट

आम आदमी पार्टी – 63, बीजेपी- 7, कांग्रेस- 0

70 सीटों पर आज आ रहे हैं नतीजे

अब तक आए रूझान से साफ लग रहा है कि आम आदमी पार्टी तीसरी बार दिल्ली पर कब्ज़ा करने जा रही है। दिल्ली में सरकार बनाने के लिये बहुमत का आंकड़ा 36 है और फिलहाल आप इससे काफी आगे दिख रही है।

पिछले चुनाव में आप ने 67 सीटें जीती थी और इस बार भी अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि ये आंकड़ा इसी के आसपास पहुंचेगा।

आप ने दिल्ली की सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। फिलहाल दूसरी पार्टी के रूप में उभर रही बीजेपी ने 67 और कांग्रेस ने 66 सीटों पर अपने उम्मीदवारे उतारे थे। दिल्ली चुनाव में 70 सीटों के लिये 672 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है जिनमें 593 पुरुष और 79 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

70 में से 63 सीटों पर आम आदमी पार्टी को बढ़त

चुनाव आयोग के मुताबिक आप को 53 प्रतिशत, बीजेपी को 39 प्रतिशत

अरविंद केजरीवाल 8027 से अधिक वोटों से आगे

चौथे चरण की गिनती के रूझानों में आप 63 सीट के साथ लीड कर रही है, बीजेपी 7 कांग्रेस शून्य

नई दिल्ली- मौजूदा सीएम केजरीवाल आगे

पटपटगंज- डीप्टी सीएम मनीष सिसौदिया पीछे

दिल्ली में आम आदमी पार्टी एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। हालांकि प्रारंभिक रुझानों में उसे 70 में से 63 सीटें मिल रही हैं। वहीं बीजेपी को 7 और कांग्रेस को 0 सीट मिलती दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आगे चल रहे है। और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे हैं। जबकि अलका लांबा चुनाव हारती दिख रही है।

70 सीटों के शुरूआती रूझानों में आम आदमी पार्टी 63 सीटों पर लीड कर रही है, बीजेपी 7, कांग्रेस ने अब तक खाता नहीं खोला

नई दिल्ली सीट से मौजूदा सीएम अरविंद केजरीवाल आगे

शुरूआती रूझान

रूझान में आम आदमी पार्टी के अधिकांश उम्मीदवार आगे

रूझानों में केजरीवाल आगे,सिसौदिया पिछे

बीजेपी के तेजेंद्र पाल बग्गा पीछे

अलका लांबा पीछे

जनकपुरी से बीजेपी उम्मीदवार आगे

70 सीटों के रूझान आए- आम आदमी पार्टी 63 पर आगे

आदमी पार्टी के प्रत्‍याशी राघव चड्ढा ने अपने प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के आरपी सिंह को 16 हजार से अधिक मतोंं से हराकर इस सीट पर कब्‍जा जमा लिया है।

रूझानों में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला

आम आदमी पार्टी और बीजेपी में कड़ी टक्कर, एग्जिट पोल नतीजों में आप फिर सरकार बनाती दिख रही थी। फिलहाल शुरूआती रूझानों में भी आप बढ़त लिये हुए है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews