
Boycott Pathan In MP: गिरीश गौतम और मोहन यादव किया नरोत्तम मिश्रा का समर्थन, “पठान” पर बैन लगाने की मांग की मध्यप्रदेश में लगातार शाहरुख की फिल्म पठान के खिलाफ विरोध जारी है। लोग इसे बैन करने की मांग कर रहे हैं। राज्य गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ कई दिग्गज नेता भी इसका समर्थन कर रहे हैं। इसी बीच एमपी के विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम और उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव का बयान सामने का बयान सामने आया है।
गिरीश गौतम ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि, “मैं गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के बयान का समर्थन करता हूँ। आखिरकार एक ही धर्म को टारगेट क्यों किया जाता है? उनमें हिम्मत है तो पैगंबर पर पिक्चर बनाकर हरे रंग के कपड़े का इसके दिखाएं।” विधानसभा अध्यक्ष ने अरब देश में हो रहे हिजाब मुद्दे की बात भी कही। उन्होनें प्रश्न किया, “क्या शाहरुख खान अपनी बेटी के साथ बैठकर यह फिल्म देखेंगे?”
[dgv_vimeo_video id=”782029962″]
वहीं उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा कि, “समय बदल रहा है और बॉलीवुड के तमाम ऐक्टर को समझना पड़ेगा यदि हमारी संस्कृति पर आघात करते हैं या हिन्दू धर्म के खिलाफ कुछ करते हैं। तो यह देश और मध्यप्रदेश में बर्दाश्त नहीं होगा।”
[dgv_vimeo_video id=”782031124″]
दरअसल, कुछ दिनों पहले ही “पठान” का सॉन्ग जारी हुआ था। जिसके बाद दीपिका पादुकोण के कपड़े और बोल सीन को लेकर सवाल उठाए गए। नरोत्तम मिश्रा ने अभिनेत्री के कपड़ों पर आपत्ति जताते हुए टिप्पणी भी की थी। इंदौर में भी फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही इसे बैन करने की मांग की गई थी। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के पोस्टर भी जलाए गए थे।

