महाकाल भक्तों को मिलने जा रही एक नई सौगात, महाकाल मंदिर में अब अन्य राज्य के लोग भी कर सकेंगे प्रवेश

mahakal

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट

महाकाल के भक्तों के लिए महाकाल मंदिर प्रशासन एक नई सौगात लेकर आने की तैयारी में है। अब जल्द ही मंदिर प्रशासन नया दर्शन प्लान लेकर आ रहा है, जिसके तहत अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं पर मंदिर में प्रवेश पर लगी रोक को हटाने की तैयारी है, जो कि 12 अगस्त तक लागू हो सकता है।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण के कारण प्रदेश के सभी तीर्थ स्थलों को बंद कर दिया गया था जिसमें महाकाल मंदिर भी शामिल था, वहीं लॉक डाउन को महीनों बीत जाने के बाद महाकाल मंदिर को खोला गया था पर मंदिर में दर्शन करने की अनुमति सिर्फ प्रदेशवासियों को ही थी, किसी अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं के आने पर रोक लगी हुई थी।

महाकाल मंदिर में वर्तमान में अग्रिम बुकिंग के आधार पर दर्शन व्यवस्था लागू है। साथ ही अन्य राज्यों के दर्शनार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा था, जिसके चलते अन्य राज्यों के लोग मायूस थे। बता दें कि देश भर से महाकाल भक्तों के मंदिर कार्यालय में सपंर्क कर रहे थे और भगवान महाकाल के दर्शन करने की अनुमति की मांग कर रहे थे। वहीं कल होने वाली मीटिंग में नए प्लान को लागू करने को लेकर विचार किया जाएगा।

वहीं गर्भगृह में पूजा करने को लेकर अभी भी प्रतिबंध रहेगा। भक्त नंदी हॉल और गणेश मंडप से ही दर्शन कर सकेंगे।बता दें कि सोमवार को होने वाली बैठक में मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और कलेक्चर चर्चा के बाद इस मुद्दे पर कोई फैसला लेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews