दिग्विजय का शिवराज सरकार पर आरोप, कहा- 15 सालों से शासकीय जमीन पर हो रही हेराफेरी

दिग्विजय का शिवराज सरकार पर आरोप, कहा- 15 सालों से शासकीय जमीन पर हो रही हेराफेरी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (former cm digvijay singh) ने शिवराज सरकार (shivraj government) पर कड़ा निशाना साधा है। उन्होने ट्वीट करते हुए कहा है कि बीजेपी शासनकाल में शासकीय जमीनों में पड़े पैमाने पर हेराफेरी हुई है। यह कहानी उजागर करना है और वे इसपर रिसर्च कर रहे हैं।

प्रदेश में जारी बारिश के दौर ने कई जिले में बाढ़ के हालात पैदा कर दिए है। भोपाल में भी बारिश ने काफी तबाही मचाई थी। बाढ़ के हालातों को देखते हुए शासन-प्रशासन पूरी तरह से प्रयासरत है। वहीं 31 अगस्त भारी बारिश के कारण कलियासोत डैम के 12 गेट खोल दिए गए थे, जिसके चलते निचली बस्ती में पानी भर जाने से काफी नुकसान हुआ था, साथ ही दीवार गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं उसी मुद्दे को उठाते हुए प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया है।

पूर्व सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा कि 31 अगस्त को भोपाल में कोलार क्षेत्र में हुई भारी वर्षा के कारण कलियासोत बॉंध के सभी 12 गेट अचानक खोलने से दामखेडा के गरीब लोगों की बस्ती में पानी भरने से भारी नुक़सान हुआ। एक बिल्डर की बनाई हुई दीवार गिरने से एक गरीब की मौत हो गई।

आगे उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि 24 जून को वहीं दीवार एक और जगह से गिरने से एक और मकान की क्षति हुई थी और उसका स्कूटर भी टूट गया था। लेकिन प्रशासन भाजपा के दबाव में चुप है। उसे आज तक कोई मुआवज़ा नहीं मिला। बिल्डर के ख़िलाफ़ पुलिस के FIR करनी थी वह भी नहीं की गई।

आगे उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया कि उस दीवार का निर्माण इतना घटिया है कि उसी बिल्डर के द्वारा बनाई हुई मल्टी स्टोरी बिल्डिंग भी ख़तरे में है। मैंने तय किया है उस बिल्डर के विरुद्ध FIR दर्ज कराने मैं कल ३ सितंबर को कोलार थाने जाऊंगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews