दिग्विजय का ट्वीट…’मोदी-शाह का काम हो गया’

दिग्विजय का ट्वीट…’मोदी-शाह का काम हो गया’

भोपाल।

हमेशा अपने बयानों से सुर्खियां बटोरने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पुलवामा हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है। दिग्विजय ने इस हमले को लेकर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है।उन्होंने कहा कि शहीदों के परिजन को एक साल बीतने के बावजूद मदद नहीं मिली है।इनका हिंदुत्व केवल हिंदुओं को अन्य धर्मों के खिलाफ नफरत फैलाकर वोट बटोरने का है।यह पहला मौका नही है इससे पहले भी दिग्विजय मोदी-शाह पर पुलवामा को लेकर हमले बोल चुके है।

दिग्विजय ने ट्वीट कर लिखा है कि पुलवामा का एक साल: शहीद की पत्नी लगा रही गुहार, अब तो सुन लो सरकार। मोदीशाह का काम हो गया राष्ट्रवाद के नाम से चुनाव जीत लिया। अब शहीदों की याद क्यों आयेगी? 2024 में फिर देखेंगे। मोदीशाह जी और योगी जी शर्म करो और शहीदों के परिवारों की पूरी मदद करो

आगे दिग्विजय ने ट्वीट कर लिखा है मोदी भक्तों तुम्हारा हिंदुत्व केवल हिंदुओं को मुसलमान ईसाइयों के खिलाफ नफरत फैला कर वोट बटोरने का है। पुलवामा में हुए शहीदों के परिवारों बारे में एक साल हो जाने के बाद भी अभी तक उन्हें कोई मदद नहीं मिली। ज़रा सोचो।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews