दिग्विजय सिंह ने लिखा शिवराज को पत्र, किसानों के लिए की ये मांग

दिग्विजय सिंह ने लिखा शिवराज को पत्र, किसानों के लिए की ये मांग

भोपाल।

प्रदेश में जारी लॉकडाउन(lockdown) के बीच एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह(digvijay singh) ने शिवराज सरकार(shivraj) को पत्र लिखा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर उचित मूल्य पर किसानों को उर्वरक सुनिश्चित करने के लिए कहा।

दरअसल शुक्रवार को अपने लिखे पत्र में दिग्विजय सिंह ने कहा है कि हाल ही में राज्य में उर्वरकों की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है। डीएपी(DAP) (डायमोनियम फॉस्फेट) जिसकी कीमत 1,074 रुपये प्रति बैग थी, वह बढ़कर 1250 रुपये प्रति बैग हो गई है। पोटाश फॉस्फेट भी जिसकी कीमत 870 रुपये प्रति बैग थी, अब 950 रुपये प्रति बैग हो गई है। जब कमोडिटी की कीमतें काफी कम हो गई हैं, तो उर्वरकों की कीमतों में वृद्धि किसानों के लिए दर्दनाक और असहनीय है।

दिग्विजय सिंह ने कि मुख्यमंत्री चौहान को कहा है कि राज्य में किसान वर्तमान उर्वरक मूल्य वृद्धि से बेहद असंतुष्ट हैं। वहीँ उन्होंने सीएम शिवराज से मांग की है कि उर्वरकों के मूल्य वृद्धि को नियंत्रित किया जाए और किसानों को उचित मूल्य पर प्रदान किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उर्वरकों की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। वहीं दिग्विजय ने उज्जैन में मजदूरों की मौत मामले में शिवराज सरकार से सभी घायल और मृतक मजदूरों के प्रत्येक परिवार को 25-25 लाख रूपये की सहायता राशि देने की मांग के साथ प्रदेश में व्याप्त महामारी के इस संकट में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की कमी को तथा व्यापम घोटाले के वक़्त परीक्षाओं एवं डिग्री से वंचित हुए युवा डॉक्टर द्वारा अपनी सेवा देने की गई पेशकश को ध्यान में रखते हुए इन युवा डॉक्टर को भी अपनी सेवा देने के मामले पर विचार करने कि मांग की थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews