MP: लोकायुक्त के शिकंजे में फंसा जनपद पंचायत CEO, 2 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

MP: लोकायुक्त के शिकंजे में फंसा जनपद पंचायत CEO, 2 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भोपाल/निवाड़ी।

एमपी (MadhyPradesh) के निवाड़ी जिले (Niwadi District) में लोकायुक्त सागर पुलिस (Lokayukta Sagar Police) ने जनपद पंचायत के सीईओ (CEO of Janpad Panchayat) को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जनपद सीईओ ने यह रिश्वत मनरेगा (MANREGA) काम के भुगतान और पंचायत की जांच निपटाने के एवज में मांगी थी, जिसकी शिकायत लोकायुक्त में की गई थी। लोकायुक्त सागर की टीम ने इस शिकायत पर जांच की इसके बाद जनपद पंचायत के सीईओ को 2 लाख रुपए की रिश्वत के साथ पकड़ा।

लोकायुक्त पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार निवाड़ी जनपद पंचायत में पदस्थ सीईओ हर्ष खरे के द्वारा 2 लाख की रिश्वत बंगले पर की जा रही थी। इसी दौरान इनके बंगले पर छापा मारा गया और उन्हें 2 लाख की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया। बताया गया है कि गयादीन अहिरवार सरपंच पति ग्राम पंचायत टेहरका जनपद पंचायत निवाड़ी ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनसे जनपद सीईओ के द्वारा टेहरका पंचायत की जांच निपटाने और भुगतान कराने के एवज में यह रिश्वत मांगी जा रही है। लोकायुक्त पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए मामले में जांच के बाद आज सुबह आरोपी हर्ष कुमार खरे CEO जनपद पंचायत निवाड़ी को दो लाख रुपये रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews