सिविल अस्पताल के प्रसूति वार्ड में कुत्तों का डेरा

सिविल अस्पताल के प्रसूति वार्ड में कुत्तों का डेरा

यशवंत श्रीवास्तव/डबरा। आपने सड़कों पर आवारा कुत्तों को घूमते हुए तो देखा होगा पर आज हम जो आपको दिखाने जा रहे हैं उसे देख आप दंग रह जाएंगे। वीडियो में दिख रहे आवारा कुत्ते कहीं और नहीं डबरा के सिविल अस्पताल के प्रसूति वार्ड में घूम रहे हैं। इनका खौफ अधिकारियों को भले न हो लेकिन उन परिजनों में जरूर है जो अपनी गर्भवती महिलाओं को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचते हैं।

ऐसा नहीं है कि प्रशासनिक अधिकारी इस बात से वाकिफ नहीं, लेकिन शायद वह किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है एक तो जच्चा वार्ड में कुत्ते घूम रहे हैं तो दूसरी ओर यहां घुप अंधेरा पसरा हुआ है। ऐसे में कभी भी किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। इस सब के बावजूद भी जब जिम्मेदार अधिकारियों से बात की जाती है तो वह सिर्फ व्यवस्थाएं बनाने का आश्वासन देकर अपनी जिम्मेदारी से मुंह फेर लेते हैं।

जबकि दिन पूर्व ही महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने जिला कलेक्टर के साथ बैठक ली थी और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार किया जाए। बावजूद इसके अधिकारी इस मामले को अब तक गंभीरता से लेते नहीं दिख रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews