Electricity Bill: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब मोबाईल पर जानकारी, ये है पूरी प्रक्रिया

Electricity Bill

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। त्यौहारों से पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers) के लिए राहत भरी खबर है। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए नई व्यवस्था की है, इसके तहत जिन उपभोक्ताओं के बिजली खातों के साथ मौजूदा कार्यरत मोबाइल नंबर दर्ज नहीं है। वे बिजली कंपनी के पोर्टल पर जाकर IVRS नंबर के साथ आपना मोबाइल नंबर दर्ज करा सकते है। यह मोबाइल नंबर अगले बिल (Electricity Bill ) में प्रिंट होकर आएगा, इसी नए नंबर पर बिजली संबंधी सारी सूचनाएं SMS के माध्यम से मिलेगी।

यह भी पढ़े..MP News: CM Shivraj ने किसानों को दी बड़ी राहत, कलेक्टर्स को मिले ये निर्देश

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (MP West Zone Electricity Distribution Company) के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी का उपभोक्ता सेवाओं में प्रचूरतम उपयोग करने की कोशिश की जा रही है।ये मैसेज बिल जारी होने, अंतिम तिथि पास आने, अंतिम तिथि के समय के साथ ही बिजली बिल भरने के बाद थैंक्यू के रूप में भी दिए जाते है। साथ ही बिजली कंपनी ऊर्जा मित्र सेवा (Urja Mitra Sewa) के माध्यम से मैंटनेंस जैसे कार्य के लिए बिजली  बंद रखने की सूचना भी देती है।

अब तक 65 फीसदी नंबर

मप्रपक्षेविविकं के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधीक्षण यंत्री  सुनील पाटौदी ने बताया कि अब तक करीब 65 फीसदी उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर बिजली कंपनी (electricity company) के पास दर्ज हो चुके है। उपभोक्ता बिजली बिल पर भी नंबर लिखकर वितरण केंद्र, जोन पर दे सकते है। इससे ज्यादा आसान उपाय पोर्टल पर दर्ज करने का है। जिन उपभोक्ताओं ने पुराना नंबर बंद (Mobile Number) कर नया नंबर ले लिया है। वे भी पोर्टल पर नया नंबर दर्ज करा सकते है।

ऐसे करें नंबर रजिस्टर्ड

  • कंपनी के पोर्टल MP.WZ.CO.IN पर जाकर दाई ओर तीसरे विकल्प के बतौर मोबाइल नंबर दर्ज कराया जा सकता है।
  • इसके लिए उपभोक्ताओं को बिल पर प्रिंट अपना IVRS क्रमांक ही दर्ज करना होगा, उपभोक्ता अपना आधार नंबर भी दर्ज करा सकते है।
  • आगे जाकर हर शासकीय सेवा व कार्यों में मोबाइल नंबर, आधार नंबर अनिवार्य हो रहे है। ऐसे में उपभोक्ताओं का यह सकारात्मक प्रयास न केवल अग्रिम तैयारी के रूप में सफलता दिलाएगा।
  • वहीं उनके कार्यरत नंबर पर आगामी दिवस से ही बिजली संबंधी जरूरी SMS भी आने लगेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews