कलयुगी पिता ने नहर में फेंक 3 बच्चों को मौत के घाट उतारा

कलयुगी पिता ने नहर में फेंक 3 बच्चों को मौत के घाट उतारा

डबरा/यशवंत श्रीवास्तव

एक दुखद घटना में पिता ने ही अपने तीन बच्चोंं की हत्या कर दी। मामला डबरा के पुलिस थाना क्षेत्र करहिया के अंतर्गत आने वाले ग्राम मेहगांव का है, मेहगांव और ईटमा के बीच पड़ने वाली हरसी बड़ी नहर में एक कलयुगी पिता ने अपनी पत्नी से हुए विवाद के बाद अपने तीन बच्चों को नहर में फेंक दिया। इस दुखद हादसे में तीनों बच्चों की मौत हो गई। उस व्यक्ति ने अपनी पत्नी को भी नहर में डुबाकर मारने का प्रयास किया लेकिन स्थानीय रहवासियों ने पत्नी की चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंच उसे बचा लिया। इस दौरान नहर में फेंके गए 3 बच्चों में से 2 बच्चों के शव रहवासियों ने निकाल लिये, वहीं एक बच्ची का अब तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची करहिया पुलिस ने बेसुध पत्नी और दोनों बच्चों क शव जयारोग्य अस्पताल ग्वालियर भिजवा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना चीनोर के अंतर्गत आने वाले ग्राम बनवार निवासी कलयुगी पिता प्रमोद कुशवाह( 30) अपनी पत्नी पूनम कुशवाह( 28) को उसके मायके कोसा गांव से लेकर तीनों बच्चों के साथ गांव बनवार के लिए आ रहा था। तभी बीच रास्ते में पति-पत्नी के बीच कुछ बात को लेकर विवाद हो गया जिससे नाराज होकर पति ने हरसी बड़ी नहर में पहले अपने तीनों बच्चों बेटी सिमर(6) वर्ष, पुत्र प्रशांत (4) वर्ष सहित एक डेढ़ वर्षीय बच्ची को नहर में फेंक दिया। इसके बाद उसने पत्नी को भी नहर में में डुबा कर मारने का प्रयास किया, इस दौरान पत्नी की चीख-पुकार सुन नहर के पास रहने वाले कुछ लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने महिला को छुड़ाया। घटना की स्थानीय रहवासियों द्वारा पुलिस थाना करहिया को सूचना दी गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews