अस्पताल में कोरोना से जंग जारी, साथ में जारी सीए की तैयारी, फोटो वायरल

कोरोना

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। ओडिशा के अस्पताल में एक कोरोना मरीज (corona patient) इलाज के दौरान ही अपने बेड पर चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की पढ़ाई कर रहा था। इसी वक्त उसकी एक तस्वीर खींची गई जो सोशल मीडिया (social media) पर जम कर वायरल (viral) हो रही है। आईएएस ऑफिसर विजय कुलांगे (IAS Officer Vijay Kulange) ने ये तस्वीर अपने ट्विटर (twitter) के आधिकारिक अकाउंट से शेयर की जिसमें एक युवक मास्क लगाए हुए अस्पताल के बेड पर बुक और कैलक्युलेटर के साथ नजर आ रहा है। पीपीई किट में उसके आस पास तीन लोग भी नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर खुद आईएएस कुलांगे ने खींची थी जब वे ओडिशा (odisha) के डीएम और गंजाम जिले के कलेक्टर के साथ एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, बरहामपुर का जायज़ा लेने गए थे।

यह भी पढ़ें… सीएम शिवराज का बड़ा फैसला, कोरोना से मृत सरकारी कर्मचारियों के परिजनों को मिलेगी सहायता

इस तस्वीर को अपने ट्विटर पर अकाउंट पर शेयर करते हुए आईएएस कुलांगे ने खुशी जाहिर की और लिखा,’ सफलता कोई संयोग नहीं, इसके लिए निष्ठा की ज़रूरत होती है’। इसके आगे उन्होंने लिखा कि वे कोविड अस्पताल का जायज़ा लेने गए थे तब उन्होंने इस युवक को अस्पताल के बेड पर ही सीए की पढ़ाई करते हुए देखा। आपकी निष्ठा आपके सारे दुख भुला देती है। इसके बाद सफलता मात्र एक औपचारिकता रह जाती है।

कोरोना

यह भी पढ़ें… खरगोन : व्यापारियों ने की प्रशासन को चकमा देने की कोशिश, नायब तहसीलदार ने की दुकानें सील

आपको बता दें कि जबसे ये फ़ोटो शेयर की गई है तबसे अब तक इसपे 10,000 से भी ज़्यादा लाइक्स आ चुके हैं। इसके साथ ही लोग कमेंट कर के युवक के जज़्बे को सलामी दी रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने ये कमेंट भी किया कि देश में स्थिति बहुत विकट है ऐसे में और ज़्यादा सीरियस मरीजों को बेड उपलब्ध करवाना चाहिए और इस युवक को होम आइसोलेशन में रहना चाहिए।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews